03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार : रोशनाबाद में घर में घुसकर युवती को सिरफिरे युवक ने अचानक गोली मारी

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वारः उत्तराखंड में हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र के रोशनाबाद में गोली चलने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां घर में काम कर रही एक युवती पर सिरफिरे युवक ने अचानक गोली चला दी। वहीं,गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे आनन-फानन में सिडकुल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

दरअसल, यह घटना सिडकुल थाना क्षेत्र के रोशनाबाद की है। जहां उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली 20 साल की मीनाक्षी नाम की लड़की रोशनाबाद में किराए के घर में रह रही है। इसी बीच बीते मंगलवार की शाम में अतुल नाम के युवक ने उसे गोली मार दी। वहीं, इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर फरार हो गया। इस घटना के बाद घायल युवती को सिडकुल स्थित मेट्रो अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। सिडकुल थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

वहीं,पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। इस घटना के बाद युवती की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और स्थिति को देखते हुए उसे एम्स अस्पताल में रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस घटना के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में हल्द्वानी के नया बाजार में हुए अग्निकांड में जिलाधिकारी नैनीताल ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img