03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अल्मोड़ा : नगर की सरकार में इस बार महिलाओं का दबदबा रहेगा, मेयर के साथ ही 35 फीसदी महिला पार्षद बनकर नगर के विकास में योगदान देंगी

Spread the love

एफएनएन, अल्मोड़ा : नगर की सरकार में इस बार महिलाओं का दबदबा रहेगा। मेयर के साथ ही 35 फीसदी महिला पार्षद बनकर नगर के विकास में अपना अहम योगदान देंगी। आरक्षण की स्थिति साफ होने के बाद नगर के 14 वार्डों की कमान अब महिलाओं के हाथ में होगी। शासन की ओर से नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के अध्यक्ष सीट पर आरक्षण तय होने के बाद अब प्रशासन ने वार्डवार भी सीट बांट दी हैं। अल्मोड़ा नगर निगम की बात करें तो यहां कुल 40 वार्ड हैं, जिसमें से 14 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। वहीं, 20 सीटें अनारक्षित रखी गई हैं। इसके अलावा सैलाखोला और नियाजगंज वार्ड पिछड़ी जाति, रामशिला, मल्ला राजपुर, राजपुर, भ्यारखोला वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। हालांकि महिलाओं की 14 सीटों में से धारानौला, मुरलीमनोहर वार्ड में अनुसूचित जाति महिला सीट आरक्षित है। एक सीट नरसिंह बाड़ी वार्ड पिछड़ी जाति महिला वर्ग के खाते में गई है।

चिलियानौला नगर पालिका में तीन सीटें महिलाओं की
रानीखेत : नगर पालिका चिलायानौला में कुल सात वार्ड हैं। इनमें इंडस्ट्रियल वार्ड अनुसूचित जाति महिला, पुराना बाजार वार्ड और चिलियानौला बाजार वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जबकि चार वार्ड सामान्य वर्ग के हैं। वहीं, नगर पंचायत द्वाराहाट में विद्यापुर कनार वार्ड अनुजाति महिला और बाजार वार्ड महिला की गई है। जबकि हाट वार्ड, शीतला पुष्कर वार्ड अनारक्षित घोषित की गई।

भिकियासैंण में दो वार्डों में महिला सीट
नगर पंचायत भिकियासैंण में दो वार्ड अनारक्षित और दो वार्ड महिला वर्ग के पाले में गये हैं। इसमें गांधीनगर और तहसील वार्ड अनारक्षित, जबकि बडियाली वार्ड और राजामंदिर वार्ड महिला के खाते में गई है।

पहली बार होगा नगर पंचायत चौखुटिया का गठन
वर्ष 2019 में शासनादेश जारी होने के बाद अस्तिव में आई नगर पंचायत का शुभारंभ फुलई पंचायत घर में तत्कालीन सरकार के प्रतिनिधियों ने किया। कई बार प्रयास करने के बाद भी अब तक निर्वाचन नहीं हुआ। लेकिन अब आरक्षण की स्थिति साफ होने के बाद चार वार्ड वाली नगर पंचायत में दो वार्ड अनारक्षित और दो वार्ड महिला वर्ग के लिए आरक्षित की गई है।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार : रोशनाबाद में घर में घुसकर युवती को सिरफिरे युवक ने अचानक गोली मारी

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img