03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

खनन वाहनों से बढ़ रही है दुर्घटनाएं। जनार्दन

एफएनएन,  किच्छा। क्षेत्र में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएं तेज रफ्तार डंपर, खनन में लगे हुए वाहनों से रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं उनसे न जाने कितने लोगों के जान और माल का नुकसान हो रहा है।

भाजपा सरकार ने उत्तराखण्ड को विकास प्रदेश की जगह खनन और दुर्घटना का प्रदेश बना दिया है, बाहर से आए हुए खनन माफियाओ के द्वारा जिस तरह से नियमों को ताक पर रखकर आनन फानन में प्रदेश की खनिज संपदा को लूटा जा रहा है उससे इस भाजपा सरकार की कथनी और करनी में फर्क साफ नजर आता है।

उक्त व्यक्त आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्षजनार्दन सिंह ने जारी बयान में कहे, उन्होंने कहा की उत्तराखंड में खनन का कार्य नियमों के तहत होना चाहिए ओवरलोडिंग नहीं होनी चाहिए जिससे सड़क पर चलने वाले लोगों की जान माल की सुरक्षा हो सके और क्षेत्रवासी बिना किसी भय के अपना जीवन यापन कर सकें।

यदि उत्तराखंड सरकार ने इस पर जल्द ही कोई निर्णय नहीं लिया तो आम आदमी पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगी और सभी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर डबल इंजन सरकार का विरोध करेंगे।

Hot this week

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img