03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली के दिवनापुर हाल्ट पर मालगाड़ी पलटाने की कोशिश के मामले में दो संदिग्ध हिरासत में

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। बरेली-पीलीभीत रेलमार्ग पर दिवनापुर हाल्ट के पास पटरी पर 31 किलो वजनी लोहे का टुकड़ा और पत्थर का स्लीपर रखकर ट्रेन पलटाने की साजिश करने वालों की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि मामले में खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।

भोजीपुरा से पीलीभीत जा रही मालगाड़ी के इंजन से शुक्रवार रात दिवनापुर हाल्ट के पास किमी संख्या 292/10-292/12 के बीच 1.25 मीटर लंबा और 31 किला वजनी लोहे का टुकड़ा टकराया था। इस पर लोको पायलट को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी रोकनी पड़ी। शनिवार को पीलीभीत के सीनियर सेक्शन इंजीनियर नेत्रपाल सिंह ने हाफिजगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ट्रेन पलटाने की साजिश का खुलासा करने में जुट गई है।

खुलासे के लिए लगाईं दो टीमें
गौर करने की बात यह है कि रेल ट्रैक पर जो लोहे का टुकड़ा रखा गया था वह रेल पटरी का ही टुकड़ा था। इंस्पेक्टर हाफिजगंज पवन कुमार सिंह ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए दो टीमों को लगाया गया है। कई स्थानों पर दबिश देने के बाद दो संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेल ट्रैक पर सुरक्षा और पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।

फरवरी में भी हुई थी ट्रेन पलटाने की साजिश
बरेली-पीलीभीत रेलखंड पर एक साल पहले सिर्फ त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन किया जाता था। अब टनकपुर-दिल्ली पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस, टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस का भी संचालन किया जा रहा है। फरवरी में भी इस रेल ट्रैक की 15 पेंड्रोल क्लिप खोल ली गई थीं। इस मामले में भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तब से मामले की जांच चल रही है। अभी तक कोई नतीजा नहीं निकल सका है।

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img