रेल ट्रैक पर जो लोहे का टुकड़ा रखा गया था वह रेल पटरी का ही टुकड़ा था। इंस्पेक्टर हाफिजगंज पवन कुमार सिंह ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए दो टीमों को लगाया गया है। कई स्थानों पर दबिश देने के बाद दो संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि रेल ट्रैक पर सुरक्षा और पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।
एफएनएन ब्यूरो, मथुरा-उप्र। मथुरा से दिल्ली की तरफ जा रही मालगाड़ी बुधवार रात को पटरियों से उतर गई। हादसा मथुरा के वृंदावन में पिलर संख्या 1408/14 के पास हुआ है। मालगाड़ी के 59 में से 27 डिब्बे डिरेल हुए हैं।