03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मुरादाबाद : महिला ने अपने रिश्तेदार पर नशीली शिकंजी पिलाकर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर पैसे हड़पने का आरोप लगाया

Spread the love

एफएनएन, मुरादाबाद: नागफनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला ने अपने रिश्तेदार पर नशीली शिकंजी पिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर पैसे हड़पने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

थाना नागफनी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी ससुराल की ओर से रिश्तेदार वहाबुद्दीन निवासी नवाबपुरा का उसके घर आना जाना था। वहाबुद्दीन की मां बीमार रहती है, इसलिए पीड़िता उसकी मां के लिए खाना बनाकर देती थी। महिला का पति केरल में रहकर मजदूरी करता है। इसी का फायदा उठाकर रिश्तेदार ने पीड़िता को घर में अकेला पाकर उसे नशीली शिकंजी पिला दी। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली।

महिला का आरोप है कि अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर आरोपी वहाबुद्दीन ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल करके उससे 3,70,000 रुपये भी हड़प लिए। बाद में पीड़िता ने परेशान होकर आरोपी को पैसे देने बंद कर दिए और उसकी बात मानने से इनकार कर दिया। इस पर आरोपी ने उसके पति के मोबाइल पर अश्लील फोटो भेज दी। साथ ही वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वहाबुद्दीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- बरेली: महिला को प्रेमी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा, आरोपी वीडियो डिलीट करने के बदले 50 हजार रुपये की मांग

 

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img