03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून: क्षेत्र में वन्य जीव जंतुओं की अवैध तस्करी,एक कस्तूरी हिरण और दो पंजों को किया बरामद

एफएनएन, देहरादूनः उत्तराखंड एसटीएफ के हाथ कामयाबी लगी है। दरअसल, विकास नगर देहरादून क्षेत्र में वन्य जीव जंतुओं की अवैध तस्करी की सूचना पर एसटीएफ ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एसटीएफ ने वन्य जीव तस्कर के कब्जे से एक कस्तूरी हिरण और दो पंजों को बरामद किया है। इसके साथ ही संबंधित के खिलाफ थाना विकासनगर देहरादून में वन्यजीव अधिनियम (वाइल्ड लाइफ एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

दरअसल, देश में वन्यजीव अंगों की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों की अवैध गतिविधि की रोकथाम व धरपकड़ हेतु पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार द्वारा एसटीएफ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके बाद एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा अपनी टीमों को स्पष्ट निर्देशित किया गया कि वन्यजीवों की तस्करी में संलिप्त प्रत्येक तस्कर की कुंडली तैयार कर उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एसपी एसटीएफ चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि इसी क्रम में उत्तराखंड एसटीएफ को डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली से सूचना मिली थी कि विकास नगर देहरादून क्षेत्र में वन्य जीव जंतुओं के अंगों तथा खाल की अवैध तस्करी हो रही है। उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा अपने स्थानीय सूत्रों से संपर्क कर विकास नगर क्षेत्र में शक्ति नहर पुल नंबर 2 के पास लगे तीन स्टेटस के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि उक्त व्यक्ति को एक कस्तूरी हिरण और हिरण के दो पंजों के साथ गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में वन्य जीव का शिकार करना एक गंभीर अपराध है। वहीं, पकड़े गए तस्कर के विरुद्ध थाना विकास नगर देहरादून में वन्य जीव अधिनियम वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इसके अतिरिक्त मामले अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- ऋषिकेशः नौकरी लगवाने के नाम पर 9.5 लाख की ठगी

Hot this week

Delhi : 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन , नई दिल्ली : दिल्ली के रामलीला मैदान...

Topics

Uttarkashi : जहरीले सांप के डसने से महिला की मौत, उपचार के दौरान तोड़ा दम

एफएनएन , उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में...

Haldwani : लमजाला गांव में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, युवक-युवती घायल

एफएनएन , हल्द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी में काठगोदाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img