03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

छठ पर्व पर छुट्टी न दिए जाने से बेहड़ ने इशारों-इशारों में शुक्ला को घेरा

Spread the love

कहा- हरीश रावत सरकार में छुट्टी मिलने पर खुद श्रेय लेते रहे हैं भाजपा नेता

एफएनएन, रुद्रपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की छुट्टी न दिए जाने पर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने इशारों-इशारों में बिना नाम लिए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को घेरा है। उन्होंने कहा है कि पूर्व में राजेश शुक्ला छठ पूजा पर छुट्टी का श्रेय खुद लेते रहे हैं, लेकिन इस बार उनकी सरकार में ही इस पर्व पर छुट्टी न दिए जाने से पूर्वांचल समाज के लोग निराश हैं।
बेहड़ का कहना है कि उत्तराखंड में बड़ी संख्या में पूर्वांचल समाज के लोग निवास करते हैं, जिनकी सांस्कृतिक और धार्मिक आस्था महापर्व छठ से गहराई से जुड़ी हुई है। लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा इस महत्वपूर्ण पर्व पर अवकाश न देना अत्यंत खेदजनक और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि महापर्व छठ के प्रति ऐसा उपेक्षापूर्ण रवैया न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह कदम उनकी धार्मिक आस्था को आघात पहुंचाने के साथ-साथ सामाजिक समरसता पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

बेहड़ ने कहा कि पूर्व में जब हरीश रावत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री थे, तब राज्य में छठ पर्व के अवसर पर अवकाश घोषित किया जाता था, इसका उद्देश्य था कि उत्तराखंड में निवास करने वाला पूर्वी समाज अपने इस महापर्व में श्रद्धा और उत्साहपूर्वक शामिल हो सके। यह अवकाश उन्हें अपने रीति-रिवाज और धार्मिक मान्यताओं का पालन करने की सुविधा प्रदान करता था, जिससे उनकी सांस्कृतिक धरोहर को संजीवनी मिलती थी।
उन्होंने इस अवकाश को निरस्त किए जाने की घोर निंदा की और कहा कि दुख की बात है कि जब हरीश रावत के द्वारा छठ पूजा पर अवकाश घोषित किया गया था तो एक भाजपा के नेता द्वारा इस अवकाश का श्रेय लिया गया था, अब जब आज उनकी ही सरकार है तब वह नेता जो पूर्वी समाज के हितों की बात करते हैं, उनके द्वारा अब तक इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सवाल किया कि क्या यह चुप्पी उचित है? क्या किसी धार्मिक महापर्व के प्रति इस तरह का उपेक्षापूर्ण रवैया सही है?

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिस मुठभेड़ में एक LLB छात्र को किया गिरफ्तार

Hot this week

Bageshwar में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बीएलओ का शव पेड़ से लटका मिला, SIR के दबाव का आरोप

एफएनएन, बागेश्वर : Bageshwar उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के...

Uttarakhand में MBBS डॉक्टरों के लिए नई नीति, 3 साल सरकारी सेवा के बाद ही कर सकेंगे PG

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों...

Topics

Uttarakhand में MBBS डॉक्टरों के लिए नई नीति, 3 साल सरकारी सेवा के बाद ही कर सकेंगे PG

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img