03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून के रेस्टोरेंट में युवकों ने की मारपीट,आरोपियों को किया गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इसमें बीती देर रात नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में कुछ युवकों द्वारा मारपीट व तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले में जुट गई। इसके चलते 24 घंटे के भीतर पुलिस ने 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त सूचना के मुताबिक यह घटना नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में हुई है। जहां कुछ युवक खाना खाने के लिए आए थे। इस दौरान खाने के बाद जब रेस्टोरेंट के मालिक ने उन्हें पैसे देने के लिए कहा तो युवकों ने होटल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। वहीं इस मौके पर मौजूद आसपास के लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई। वहीं, इस मामले को संज्ञान में लेते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया।

बता दें कि पुलिस टीम के द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरा व रेस्टोरेंट मालिक के बयानों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। इसके बाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों अर्पण गोयल, तरुण कुमार, जुगल किशोर व ग़हुल को 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

यह भी पढ़ें- भिटौरा क्रॉसिंग पर ₹43.2 करोड़ से बनेगा आरओबी, विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा

Hot this week

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img