03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद इलाके में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से हुए हादसे में मारे गए 6 लोग

एफएनएन, उत्तर प्रदेश: के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद इलाके में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने की घटना में 6 लोगों की मौत हो गई। हादसा सोमवार को हुआ। शुरुआत में मृतकों की संख्या पांच थी जो मंगलवार की सुबह बढ़कर छह हो गई। मृतकों की पहचान रियाजुद्दीन उर्फ राजू (50), उनकी पत्नी रुखसाना (45), सलमान (16), तमन्ना (24), हिफ्ज़ा (3) और आस मोहम्मद (26) के रूप में हुई है। हादसे के बाद लोगों में हाहाकार मच गया। सभी मृतकों को पोस्टमार्टम कराया गया है। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा है।

जोरदार धमाके के बाद हुआ धुआं ही धुआं
बता दें कि सिकंदराबाद की आशापुरी कॉलोनी में यह हादसा हुआ। आशापुरी कॉलोनी में सोमवार रात एक मकान में रखा सिलेंडर अचानक फटने से जोरदार धमाके के साथ मकान ध्वस्त हो गया और छत गिर गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस एवं जेसीबी को मौके पर बुलाया गया। बुलंदशहर के जिलाधिकारी (डीएम) चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि यह घटना आशापुरी कॉलोनी में रियाजुद्दीन के घर में हुई, जिसमें 18-19 लोग रहते थे। घर के 10 लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

9 महीने की गर्भवती थी हादसे में जान गंवाने वाली तमन्ना
इस हादसे में जान गंवाने वाली तमन्ना (24) 9 महीने की गर्भवती बताई जा रही है। उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी दुनिया में आने से पहले ही मौत हो गई। आज ग़मज़दा माहौल में एक साथ 6 लोग सुपुर्द-ए-ख़ाक किए जाएगे। हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

धमाके की आवाज से सहमे लोग
रात करीब आठ बजे विस्फोट हुआ तो पड़ोसियों के साथ कालोनी के लोग सहम उठे। धमाके की आवाज के बाद एकाएक लोग घरों से बाहर निकले और मौके की ओर दौड़ पड़े। तत्काल हादसे की सूचना पुलिस को देने के साथ लोग राहत कार्य में जुट गए। कॉलोनी निवासी राशिद ने बताया कि विस्फोट की आवाज ऐसी लगी मानो किसी ने बम गिरा दिया हो। कुछ लोगों को लगा भूकंप आया है। बदहवास स्थिति में लोग घरों से बाहर निकले तो हादसे की जानकारी हुई।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के टिहरी में 13 वर्षीय बालिका पर आदमखोर तेंदुए के हमले में मौत

Hot this week

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img