03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सिर मुंडाते ही पड़ गए ओले : पांच लाख जुर्माने के साथ समय पर करके देना होगा काम, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

एफ़एनएन : बरेली : भवन में घटिया सामग्री लगाने पर ठेकेदार के खिलाफ मुख्य अभियंता ने कार्रवाई करते हुए 500000 का जुर्माना ठोका है। खास बात यह की अब अधिशासी अभियंता ने दो टूक काम पूरा करने की समय पर चेतावनी दी है। अब देखना यह है कितना समय पर ठेकेदार काम पूरा कर सकेंगे या नहीं। अगर नहीं तो फिर ठेकेदार के खिलाफ दोबारा कार्रवाई हो सकती है।
12 करोड़ की लागत से नगर निगम में नए भवन का निर्माण गाजियाबाद की एक कंपनी कर रही है। 31 दिसंबर 2020 तक निर्माण पूरा करने के लिए कहा गया है। ऐसे में जब तय समय पर मुख्य अभियंता भूपेश कुमार सिंह ने जायजा लिया तो पता चला सामग्री ही घटिया लगाई गई है। इसके बाद मुख्य अभियंता की त्योरियां चढ़ गई। उन्होंने आनन-फानन में ठेकेदार पर पांच लाख का जुर्माना ठोक दिया। इस दौरान मुख्य अभियंता ने बताया कि 70 फ़ीसदी काम हो सका है, वही मानक के अनुसार सामग्री भी नहीं लगाई गई। ऐसे में अब ठेकेदार पर और भी जिम्मेदारी बढ़ गई है। जुर्माने के साथ तय समय पर यदि काम करके नहीं दिया तो बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img