03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मुरादाबाद: भोजपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने अपने देवर पर पति की मौत के बाद शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

एफएनएन, मुरादाबाद: मुरादाबाद में भोजपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने अपने देवर पर पति की मौत के बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसका शोषण किया, जिसमें उसके परिवार वालों ने भी साथ दिया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भोजपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक से हुई थी। पति की कुछ समय पहले आकस्मिक मौत हो गई।

महिला के अनुसार पति की मौत के बाद सुसराल वालों ने कहा कि उसकी शादी देवर से करा देंगे। मायके वालों ने भी इसकी सहमति दे दी। पीड़िता के अनुसार इसके बाद देवर ने पुनर्विवाह का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लगातार वह पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया।

पीड़िता के अनुसार इसके अलावा ससुराल वालों ने टीवीएस अपाचे बाइक और 50 हजार रुपये की भी मांग की। मांग पूरी न होने पर मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। जिसके बाद से वह मायके में रह रही है। इस संबंध में एसएचओ भोजपुर शरद मलिक ने बताया महिला की तहरीर के आधार पर उसके देवर, सास, ससुर और ननद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में घायल फातिमा का दिल्ली में इलाज के दौरान मौत

Hot this week

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img