एफ़एनएन, उत्तराखंड : नौकरी की तलाश में घूम रहे लोगो के लिए खुशखबरी है। पुलिस में कैरियर बनाने के युवाओं को दीपावली पर उत्तराखंड सरकार की पहल है। डेढ़ हजार सिपाहियों की भर्ती की जानी है। साथ ही 50 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती की तैयारियां भी पुलिस मुख्यालय कर रहा है।
पिछले दिनों पुलिस मुख्यालय ने 35 हेड कांस्टेबलों को सब इंस्पेक्टर विशेष श्रेणी पद पर पदोन्नत किया था। इसके बाद लगभग 250 सिपाहियों की पदोन्नति की प्रक्रिया भी शुरू हो गई। पुलिस मुख्यालय के कार्मिक विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही इन सिपाहियों का प्रमोशन भी हेड कांस्टेबल पद पर कर दिया जाएगा। इसके बाद पुलिस विभाग में बंपर भर्तियां शुरू होंगी। आईजी कार्मिक पुष्पक ज्योति ने बताया कि 1500 सिपाहियों की भर्ती की जानी है। इसके लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भर्ती प्रक्रिया नए साल से शुरू होने की उम्मीद है।