03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

एफआऱआई देहरादून कैंपस में गुलदार की धमाचौकड़ी, पांच दिन तक रहेगा बंद

एफएनएन ब्यूरो, देहरादून-उत्तराखंड। राजधानी स्थित वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) परिसर में गुलदार की धमाचौकड़ी बढ़ने के कारण इसे बुधवार से पांच दिन तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।

पिछले एक सप्ताह से एफआरआई देहरादून परिसर में हर रोज गुलदार दिख रहा है। यही नहीं, गुलदार द्वारा मारकर खाए गए वन्य पशु के अवशेष भी परिसर में मिल चुके हैं जिससे दहशत बहुत ज्यादा बढ़ गई है।

वन अनुसंधान संस्थान के प्रचार एवं संपर्क कार्यालय के मुताबिक गुलदार की सक्रियता बढ़ने से पर्यटकों की सुरक्षा पर खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। संस्थान में दो से छह अक्तूबर तक पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सुबह-शाम की सैर पर भी पाबंदी लगाई गई है। डीएफओ नीरज शर्मा ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। ट्रैपिंग कैमरा भी लगाया गया है, लेकिन गुलदार कैमरे में कैद नहीं हुआ है। गुलदार की चहल कदमी पर निगाह रखने के लिए वन विभाग के एक्सपर्ट्स की टीम परिसर में लगातार गश्त कर रही है।

Hot this week

Harak Singh Rawat के पारिवारिक विवाद पर कांग्रेस का बयान, कहा- पार्टी का कोई लेना-देना नहीं

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

Topics

Ramnagar में मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म का आरोप

एफएनएन , रामनगर : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img