03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

होली चाइल्ड स्कूल की छात्रा शगुन सिंह का राष्ट्रीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में चयन

एफएनएन, किच्छा: होली चाइल्ड स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा शगुन सिंह ने उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगह पर आयोजित हुई एथलीट प्रतियोगिता में एक स्वर्ण एवं तीन रजत पदक अर्जित कर अपने माता-पिता, विद्यालय व कोच का नाम रोशन किया तथा आगामी राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए अपना स्थान बनाया।

विद्यालय परिवार ने जानकारी देते हुए बताया की उत्तराखण्ड एथलेटिक एसोसिएशन के तत्वावधान में देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोटर्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता के 18 वर्ष से कम बालिका वर्ग लंबी कूद में स्वर्ण पदक, आर॰ वी॰ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, नोएडा में आयोजित सीबीएसई एथेलेटिक्स क्लस्टर में लंबी कूद एवं ऊंची कूद में रजत पदक तथा पंतनगर यूनिवर्सिटी में आयोजित पांचवी ओपन राज्य स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता के हाई जंप में रजत पदक अर्जित किया।

इसी के साथ शगुन सिंह का चयन संत अतुलानंद काॅन्वेंट स्कूल, वाराणसी में आयोजित होने वाली सीबीएसई नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है इसके अलावा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, दिल्ली में आयोजित होने वाली 35वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथेलेटिक प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग करेंगी। इससे पहले शगुन सिंह नॉर्थ जोन में दो स्वर्ण एवं एक कांस्य पदक अर्जित कर चुकी हैं। अक्टूबर माह में ही एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा भुवनेश्वर मे आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में भी शगुन प्रतिभाग़ करेंगी। शगुन को उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित नागेन्द्र शर्मा, अध्यक्ष जिला ओलम्पिक एसोसिएसन ने शगुन को बधाई दी तथा भविष्य में और कीर्तिमान बनाने के लिए प्रेरित किया। संस्था के संरक्षक योगराज बत्रा, चेयरमैन रोहिताश बत्रा, वाइस चेयरमैन विकास बत्रा, एम॰डी॰ पूजा बत्रा, विनय बत्रा, विद्यालय के प्रधानाचार्य मिंटू दूबे, उप-प्रधानाचार्य (एडमिन) प्रदीप कुमार जोशी एवं उप-प्रधानाचार्य (अकादमिक), मंजू अधिकारी, सुधाकर सिंह थे।

Hot this week

Harak Singh Rawat के पारिवारिक विवाद पर कांग्रेस का बयान, कहा- पार्टी का कोई लेना-देना नहीं

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

Topics

Ramnagar में मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म का आरोप

एफएनएन , रामनगर : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img