03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

शिक्षकों ने लगाया लेखाकार पर घूसखोरी का आरोप,एक सप्ताह में जांच नहीं हुई तो आंदोलन करने को बाध्य

एफएनएन, लखनऊ: जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के लेखा रिंकू आनंद के खिलाफ शिक्षक लामबंद हो रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि घूसखोरी की शिकायतों की जांच और कार्रवाई एक सप्ताह में नहीं हुई तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा की अध्यक्षता में क्वींस इंटर कॉलेज में जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आरपी मिश्र ने आरोप लगाया कि शिक्षक व शिक्षिकाओं के प्रकरणों को लेखाकार द्वारा लंबित रखा जाता है। सीधे या विद्यालयों के कर्मचारियों के माध्यम से फोन कर घूस के लिए संपर्क करता है। पैसा देने पर प्रकरण तत्काल निस्तारित हो जाते हैं। धन न देने पर महीनों लंबित रखे जाते हैं।

जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा व जिला मंत्री महेश चन्द्र ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक की अनुमति के नेशनल इंटर कॉलेज के प्रबंधन द्वारा विद्यालय की भूमि व सभागार को ठेके पर देने का निर्णय लिया गया।
बैठक में सदस्य राज्य परिषद अनुराग मिश्र, विश्वजीत सिंह, कोषाध्यक्ष आरपी सिंह आय-व्यय निरीक्षक आलोक पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ श्रीकांत मणि शुक्ल, योगेश्वर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डा गजेंद्र मिश्र, उपाध्यक्ष अनीता शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, विनीत तिवारी, संयुक्त मंत्री डॉ. अनिल तिवारी, रश्मि श्रीवास्तव, विनीता श्रीवास्तव, आजाद मसीह, अजय त्रिपाठी, नेशनल इंटर कॉलेज शाखा इकाई के अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह शाखा मंत्री डॉ नरेंद्र कुमार पाठक आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- भारत में जल्द रफ्तार भरेंगी जापान की सुपर फास्ट बुलेट ट्रेनें

Hot this week

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img