03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रूड़की: आमखेड़ी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 1 की मौत

Spread the love

रूड़कीः उत्तराखंड में रूड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के आमखेड़ी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत होने से कोहराम मच गया है। इसी के साथ ही मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए हैं। बताया गया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रुड़की अस्पताल में लाया गया हैं। जहां उनका उपचार चल रहा हैं।

दरअसल, यह घटना मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के आमखेड़ी गांव की है। जहां प्रधान रविंद्र के परिवार वालों का पड़ोस के खेत वालों से दो दिन पूर्व खेत की डोल काटने पर विवाद हो गया था। वहीं आरोप है कि दूसरे पक्ष ने बीते मंगलवार को प्रधान पक्ष पर धारदार कुल्हाड़ी और लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस के चलते कई लोग घायल हो गए। इसी के साथ घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल भी मौके पर पहुंचे। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पीएसी तैनात करने के साथ ही पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

एसएसपी परमेन्द्र सिंह डोभाल ने कहा कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के आमखेड़ी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। इसमें एक की मौत व अन्य गंभीर घायल है। वहीं घायलों को उपचार हेतु रुड़की अस्पताल में लाया गया हैं। एसएसपी ने कहा कि अपराधी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इसके अतिरिक्त आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। फिलहाल, पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Also read- चमोलीः सेल्फी लेने के दौरान पैर फिसलने के कारण पहाड़ी से गिरा युवक

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img