03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अब मुंबई में फलों पर पेशाब छिड़ककर बेच रहा बदायूं का खुराफाती गिरफ्तार

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र का युवक खानदान के कई लोगों के साथ मुंबई में लगाता है फलों का ठेला, वीडियो वायरल होने पर मुंबई से बदायूं तक आक्रोश

एफएनएन ब्यूरो, मुम्बई/बदायूं। गुजरे रविवार को मुंबई में ठेले पर पेशाब छिड़ककर प्रदूषित फल बेच रहे यूपी के बदायूं जिले के एक खुराफाती ठेले वाले को ग्राहकों की शिकायत पर मालपाड़ा थाना पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया गया। ठेले के नीचे पेशाब भरी पॉलीथिन थैली और पेशाब छिड़के प्रदूषित फल भी मिले हैं। सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाली इस घटना का वीडियो पूरे देश में तेजी से वायरल हो रहा है। मंगलवार को मुंबई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भी भेज दिया है।

बदायूं जिले के थाना कादर चौक के गांव रमजानपुर के पुत्तन खां का बेटा अली खां पिछले कई सालों से अपने चाचा-ताऊ के साथ मुंबई के डोमीबली इलाके में फल बेचने का काम करता है। 22 सितंबर रविवार को अली खां का एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें वह ठेले में रखे एक प्लास्टिक बैग में पेशाब करता हुआ दिख रहा है। इसी पेशाब को फलों पर छिड़ककर ग्राहकों को बेच रहा है। जानकारी होते ही वहां हिन्दू संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए। ठेले के नीचे से पेशाब का प्लास्टिक बैग भी बरामद कर लिया।

कई ग्राहकों ने बताया कि डोमीबली इलाके में एक ठेले वाले ने पहले ठेले के नीचे पॉलीथिन थैली में पेशाब की। बाद में पेशाब को फलों पर भी छिड़का। यही पेशाब छिड़के फल ठेले पर रखकर बेच रहा था। इस पर ग्राहक भड़क गए और फल विक्रेता अली को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया गया। गुस्साए हिंदू संगठनों ने आसपास के ठेलों में तोड़फोड़ भी की। मुंबई की मालपाड़ा थाना पुलिस ने शिकायत पर फल विक्रेता अली को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, अली का ठेले के नीचे प्लास्टिक बैग में पेशाब करते हुए फोटो तेजी से वायरल हो रहा है।

बताते चलें कि बदायूं जिले में थाना कादरचौक का रमजानपुर गांव मुस्लिम बाहुल्य है। मंगलवार को इस गांव के लोगों को घटना का पता तब चला जब मुंबई से गांव के एक युवक ने घटना का वीडियो यहां के एक ग्रामीण को उसके मोबाइल पर भेजा। रमजानपुर के कई और लोग भी मुंबई में सब्जियों, फलों के ठेले लगाते हैं। यह वीडियो गांव ही नहीं, बल्कि आसपास के इलाकों में भी तेजी से वायरल हो गया। गांव में अली की इस करतूत की खासी चर्चा है। लोगों में उसके प्रति आक्रोश है। अली के पिता और उसके एक भाई की मौत हो चुकी है। घर में छोटा भाई, मां और भाभी रहती हैं।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img