03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: पहले चरण में बनाए गए भाजपा के 14 लाख नए सदस्य

Spread the love

सर्वाधिक सदस्य बनाने पर मंत्री सौरभ बहुगुणा और विधायक सहदेव पुंडीर, मदन कौशिक सम्मानित

एफएनएन ब्यूरो, देहरादून। भाजपा संगठन पर्व के पहले चरण में उत्तराखंड प्रदेश इकाई द्वारा 14 लाख नए सदस्य बना लिए हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शनिवार को प्रदेश की राजधानी में सदस्यता अभियान की समीक्षा के दौरान यह दावा किया। उन्होंने बताया कि तकरीबन 12 लाख सदस्य ऑनलाइन और बाकी ऑफलाइन जोड़े गए हैं। दूसरे चरण के अभियान में पार्टी ने 50 हजार के बजाय प्रतिदिन एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस अभियान में बनने वाला प्रत्येक सदस्य विकसित उत्तराखंड के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण के महान संकल्प को पूरा करने में अहम भूमिका निभाने वाला है। प्रदेश पार्टी कार्यालय में हुई सदस्यता अभियान के पहले चरण की समीक्षा बैठक में सीएम धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सर्वाधिक सदस्य बनाने वाले सहसपुर के विधायक सहदेव पुंडीर, सितारगंज के विधायक/कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक को सम्मानित किया। लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने वाले विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, पौड़ी, देहरादून कैंट और टिहरी के संगठन की भी पीठ थपथपाई।

बैठक में दूसरे चरण के सदस्यता अभियान की कार्ययोजना भी बनाई गई। बताया गया कि प्रदेश में तीन ऐसे बूथ हैं जहां पिछले चुनावों में इन पर पार्टी को मिले कुल मतों से भी अधिक सदस्य बनाए गए। इनमें बदरीनाथ विस सीट पर प्रदेश अध्यक्ष का बूथ संख्या 175, ऋषिकेश में बूथ संख्या 85 और विकास नगर में बूथ संख्या आठ शामिल हैं।1000 से अधिक सदस्य बनाने वाले 150 कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया गया।

अगले तीन रविवार चलेगा महाभियान, दो लाख सदस्यों का लक्ष्य

महेंद्र भट्ट ने कहा कि अब दैनिक औसत बढ़ाने के साथ ही पार्टी अगले तीन रविवार 29 सितंबर, छह अक्तूबर, 13 अक्तूबर को महाभियान चलाएगी। इसमें प्रत्येक दिन दो लाख सदस्य बनाए जाएंगे।

सक्रिय सदस्यता की कार्ययोजना भी बनी

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि बैठक में सक्रिय सदस्यता अभियान की कार्ययोजना को भी अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, सांसद अजय भट्ट, कल्पना सैनी, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश सदस्यता संयोजक कुलदीप कुमार, सह संयोजक मुकेश कोली, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img