03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मीरगंज की विनीता ने चेन्नई में दिखाया दम, साउथ एशियन जूनियर एथलेटिक्स में जीता गोल्ड

Spread the love

ओलंपिक में सोना जीतने को बहा रहीं खूब पसीना

एफएनएन ब्यूरो,मीरगंज-बरेली‌। मीरगंज तहसील की बिटिया विनीता गुर्जर ने चेन्नई में आयोजित चौथी साउथ एशियन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1500 मीटर एकल दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अपने परिवार, मीरगंज तहसील और बरेली जिले का देश-विदेश में गौरव बढ़ाया है।

आपको बता दें कि विनीता गुर्जर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की शेरगढ़ ब्लॉक की ब्यौधा गांव की निवासी और राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज,मीरगंज की पूर्व छात्रा रही हैं। उन्होंने इससे पूर्व भी ब्यौंधा परिषदीय विद्यालय और राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज मीरगंज का जनपद, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण समेत ढेरों पदक जीते हैं। इस स्वर्णिम सफलता के लिए बरेली जिले के सभी खेल प्रेमियों ने विनीता को बधाइयां दी हैं। बताते चलें कि भारतीय टीम ने इस पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा और 21 स्वर्ण समेत कुल 48 पदक जीते। श्रीलंका के एथलीटों ने भी चुनौती दी, लेकिन भारत ने ट्रैक और फील्ड दोनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विनीता गुर्जर की इस जीत ने भारत की स्वर्णिम सफलता को और मजबूत किया। इस चैंपियनशिप में सात दक्षिण एशियाई देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। विनीता का सपना ओलंपिक गेम्स में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने का है और अपने इस सपने को सच करने के लिए कड़ी मेहनत भी कर रही हैं।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img