03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आठ साल बाद होंगे मीरगंज समेत बरेली जिले की सभी सहकारी गन्ना समितियों के चुनाव

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। मीरगंज और बहेड़ी समेत बरेली जिले की सभी सहकारी गन्ना विकास समितियों की प्रबंध कार्यकारिणी की चुनाव प्रक्रिया करीब आठ साल के लंबे इंतजार के बाद 23 सितंबर से प्रारंभ हो रही है।

ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजय कुमार राव, सहकारी गन्ना विकास समिति मीरगंज के सचिव अशोक कुमार सिंह और राजीव सेठ (बहेड़ी) ने संयुक्त रूप से बताया कि सबसे पहले सामान्य निकाय का चुनाव होगा जिसमें स्थानीय गन्ना समिति मीरगंज क्षेत्र के 183 राजस्व गांवों से 36000 गन्ना किसान कुल 298 डेलीगेट्स चुनेंगे। नामांकन 26 सितंबर को होगा। आवश्य्क होने पर तीन अक्टूबर को मतदान होगा। यही निर्वाचित डेलीगेट क्षेत्र भर से प्रबंध कमेटी के लिए ग्यारह संचालकों (डायरेक्टर) का चुनाव करेंगे। संचालक (डायरेक्टर) पद के लिए नामांकन दस अक्टूबर को होगा। आवश्य्क होने पर 16 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा।

अंत में सभापति, उप सभापति तथा इफ्को, जिला सहकारी बैंक, कृभको और सेमीखेड़ा चीनी मिल को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चयन जीत कर आने वाले सभी ग्यारह डायरेक्टर करेंगे। जरूरी हुआ तो 17 अक्टूबर को नामांकन और उसी दिन मतदान तथा मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। सभापति और निदेशक पद के दावेदारों ने अपने समर्थक डेलीगेट को जीत दिलाने के लिए क्षेत्र में जनसंपर्क शुरू कर दिया है। गन्ना समितियों पर दावेदारों की भीड़ लग रही है। हर कोई मतदाता सूचियों को उलट-पलटकर देख रहा है ताकि कहीं कोई कमी नहीं रह जाए।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img