03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली रामगंगा पुल तले पांच लाशों की चर्चा से हड़कम्प, दिखी सिर्फ एक

रात में उफनाई नदी में गोताखोरों के इन्कार की वजह से लाश बाहर नहीं निकलवा पाया प्रशासन

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। बदायूं रोड पर रामगंगा नदी के पुल के नीचे गहरे पानी में कबाड़ के साथ पांच लाशें देखे जाने की सूचना से सोमवार रात पुलिस-प्रशासन में घंटों हड़कंप मचा रहा लेकिन मौके पर नदी में सिर्फ एक लाश दिखी। रात में उफनाई नदी में घुसने से गोताखोरों के इन्कार की वजह से अधिकारी लाश को बाहर नहीं निकलवा पाए।

मुरादाबाद कटघर पुल का फाइल फोटो

थाना भमोरा की चौकी सरदारनगर के इंचार्ज एसआई विकास यादव ने बताया कि बदायूं रोड पर रामगंगा नदी पुल तले गहरे बहाव में सोमवार रात एक साथ पांच लाशें देखी जाने की सूचना मिली। तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। रात में ही एसडीएम आंवला एन राम, नायब तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सदर मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने रामगंगा में बने परिवहन पुल के नीचे गहरे पानी में कबाड़ के साथ एक लाश पड़ी देखी, जबकि किसी ने पांच लाशें एक साथ रामगंगा में पड़े होने की खबर दी थी, जिसे लेकर पुलिस प्रसाशन में हड़कंप मचा। चौकी इंचार्ज ने बताया कि उन्हें एक लाश दिखाई दी, जिसे निकलवाने के लिए एनडीआरएफ की टीम के साथ गोताखोरों को बुलाया गया। तेज बहाव और अंधेरा होने से गोताखोरों ने रामगंगा में घुसने से मना कर दिया।

Hot this week

Lansdowne पहुंचे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल एनएस सुब्रमणि, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एफएनएन, कोटद्वार : Lansdowne राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत...

140 Students से CM धामी का संवाद, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए DBT से मिलेगी राशि

एफएनएन, देहरादून : 140 Students मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Lansdowne पहुंचे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल एनएस सुब्रमणि, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एफएनएन, कोटद्वार : Lansdowne राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत...

140 Students से CM धामी का संवाद, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए DBT से मिलेगी राशि

एफएनएन, देहरादून : 140 Students मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

80s AI ट्रेंड का क्रेज, फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान

एफएनएन, देहरादून : 80s AI सोशल मीडिया यूजर्स के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img