03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कटिहार में स्कूल के हॉस्टल में मिला 5वीं के छात्र का शव, पिता ने लगाया ये आरोप? हत्या या सुसाइड

एफएनएन, कटिहार: बिहार में कटिहार जिले के मनसाही थाना क्षेत्र में एक निजी विद्यालय के छात्रावास से एक छात्र का शव बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक निजी विद्यालय के छात्रावास में रह रहे 13 वर्षीय छात्र का शव बरामद किया गया है। अब सवाल उठता है कि यह हत्या है या आत्महत्या।

पिता बोले- मारपीट करते हुए की गई हत्या 
मृतक की पहचान मनिहारी थाना क्षेत्र के दिलारपुर पंचायत अंतर्गत वाडर् संख्या 8 के सीज टोला निवासी विष्णु कुमार मंडल के 13 वर्षीय पुत्र जिशु कुमार मंडल के रूप में की गई है। घटना के बारे में स्कूल प्रबंधक कमल कुमार ने बताया है कि छात्र ने छात्रावास परिसर में ही रस्सी के फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली है। इस मामले में छात्र के पिता विष्णु मंडल ने विद्यालय प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि उनके पुत्र के साथ विद्यालय प्रबंधन के द्वारा मारपीट करते हुए हत्या कर दी गई है और मामले को आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है, जबकि यह सरासर गलत है।

सभी बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस  
घटना के संदर्भ में मानसाही थाना अध्यक्ष आलोक राय ने बताया कि प्रथम द्दष्टि में मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि मामला हत्या से या आत्महत्या से जुड़ा हुआ है। अभी तक छात्र के परिवार की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Also read- गया जिले में खेत की सिंचाई करने गए पिता-पुत्र की करंट की चपेट में आने से मौत

Hot this week

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img