03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी की राजधानी में पुलिस ने चिनहट से एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, लखनऊ: यूपी की राजधानी में पुलिस ने चिनहट से एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। जो चुराई हुई वर्दी पहनकर घूम रहा था लेकिन जूता से मात खा गया और पुलिस को शक हुआ कि ऐसा जूता तो किसी पुलिस का नहीं होता है। पूछताछ में पता चला कि वह बहराइच से कार खरीदने के लिए लखनऊ आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बहराइच के रामगांव का रहने वाला छात्र सोमिल सिंह (22) शनिवार को दरोगा की वर्दी में चिनहट के शोरूम में कार खरीदने आया था। उसके साथ शोरूम का एक कर्मचारी भी था। तभी सुबह आठ बजे मटियारी रोड स्थित आदर्श ढाबे के पास से उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को भी हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर चिनहट अश्वनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया गस्त के दौरान चौकी इंचार्ज जावेद को ढाबे के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई पड़ा। आरोपी दरोगा की वर्दी में था। मगर उसने पुलिस के जूते नहीें पहन रखे थे। साथ ही उसकी वर्दी का रंग भी थोड़ा अलग था। चौकी इंचार्ज ने जब सोमिल से बात की तो वह घबरा गया।

परिचित कांस्टेबल की चुराई थी वर्दी
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने वर्दी अपने परिचित कांस्टेबल की चुराई थी। साथ ही दो स्टार उसने बाजार से खरीदे थे। उसके पास से यूपी पुलिस का फर्जी आई कार्ड भी बरामद हुआ है। वह चिनहट एक शोरूम से कार खरीदने पहुंचा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी ने खुद की तैनाती बाराबंकी के एक थाने में बताई थी। आरोपी ने पहले पुलिस को अदर्ब में लेने की कोशिश मगर सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने पूरी बात बताई।

Also read- कटिहार में स्कूल के हॉस्टल में मिला 5वीं के छात्र का शव, पिता ने लगाया ये आरोप? हत्या या सुसाइड

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...

Topics

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...

Shubhendu Adhikari बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री

एफएनएन, कोलकाता : Shubhendu Adhikari बीजेपी विधायक दल के...

Champawat प्रकरण पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, न्यायिक जांच की मांग

एफएनएन, देहरादून : Champawat प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img