03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सुल्तानपुर जिले में ज्वैलर्स की दुकान लूटने वाला 1 लाख का इनामी बदमाश मंगेश यादव मुठभेड़ में ढेर

एफएनएन, सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में भरत ज्वैलर्स के यहां दिन दहाड़े डकैती करने वाले गिरोह की  5 सितंबर पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें घटना में शामिल मुख्य आरोपियों में से एक लाख का इनामी बदमाश मंगेश यादव मारा गया। पुलिस और बदमाशों के बीच यह मुठभेड़ सुल्तानपुर के कोतवाली देहात के मिसिरपुर पुरैना इलाके में हुई। जहां एसटीएफ के डिप्टी एसपी धर्मेश शाही की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी डकैत मंगेश यादव मार गिराया गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान मंगेश यादव गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद घायल बदमाश को सीएचसी भधइयां में इलाज के लिए भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मुठभेड़ के दौरान पुलिस को मौके से 32 बोर की एक पिस्टल, कारतूस, 315 बोर का एक तमंचा, एक बाइक और लूटे गए जेवर बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि मारे गया बदमाश मंगेश यादव जौनपुर का रहने वाला था और उस पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज थे। बीते 28 अगस्त को सुल्तानपुर में भरत ज्वैलर्स के यहां दिन दहाड़े डकैती डाली गई थी। मंगेश यादव इस वारदात में भी शामिल था।

ADG लखनऊ जोन ने इनाम बढ़ाकर कर दिया था 1 लाख
आपको बता दें कि बीते बुधवार रात एडीजी लखनऊ जोन एसबी शिरोडकर ने सभी अभियुक्तों पर इनाम की राशि बढ़ाकर 1 लाख रुपए कर दी  थी। सुल्तानपुर देहात कोतवाली और पुलिस इन सभी फरार चल रहे इनामिया बदमाशों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। आज गुरुवार भोर (5 सितंबर) को सुल्तानपुर देहात कोतवाली के मिसिरपुर पुरैना गांव के पास एसटीएफ के साथ पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी, जिसे घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

4 मिनट में डाली थी डेढ़ करोड़ की डकैती
उल्लेखनीय है कि बीते 28 अगस्त को बदमाशों ने सुल्तानपुर के भारत ज्वेलर्स के यहां डेढ़ करोड़ की डकैती डाली थी। घटना के बाद से ही पुलिस और यूपी एसटीएफ मामले के खुलासे में लगे हुए थे। उसी दौरान मंगलवार को पुलिस को 3 बदमाशों की लोकेशन का पता लगा। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए उसे इलाके को घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरु कर दी। जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में 3 बदमाशों को पैर में गोली लगी।  पुलिस के अनुसार डकैती की वारदात में कुल 5 बदमाश शामिल थे। जिसमें से 3 को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और अब एक को एसटीएफ ने ढेर कर दिया। वहीं एक अन्य बदमाश ने पहले ही सरेंडर कर दिया था।

Also read- शामली मे डेंगू की दस्तक….11 वर्षीय मासूम डेंगू बुखार की जद में दम तोड़ा

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img