03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कानपुर; स्कार्पियो में दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया; तीसरे आरोपी की तलाश जारी

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ: कानपुर की मॉडल से चलती स्कार्पियो में दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को चिनहट पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। वहीं, तीसरे आरोपी की तलाश के लिए टीम बिहार में दबिश दे रही है।

कानपुर निवासी युवती की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए प्रापर्टी डीलर विपिन सिंह से हुई थी। आरोपी ने भोजपुरी फिल्म और म्यूजिक एल्बम में काम दिलाने के बहाने से युवती को बुलाया था। 28 अगस्त की रात लखनऊ पहुंची युवती के साथ विपिन, हिमांशु सिंह और सत्येंद्र उर्फ विनाम सिंह ने गैंगरेप किया था। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि विपिन और हिमांशु को मंगलवार सुबह न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

वहीं, पुलिस की जांच में पता चला कि हिमांशु सिंह को साथियों के पकड़े जाने की जानकारी हो गई थी। इसलिए हिमांशु ने मोबाइल बंद कर लिया। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। तलाश के लिए चार टीमें बनाई गई हैं और एक टीम बिहार भेजी गई है। सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता का मेडिकल परीक्षण पुलिस करा चुकी है। मंगलवार को उसका बयान दर्ज हुआ। एफआईआर दर्ज कराते वक्त युवती ने म्यूजिक एल्बम में काम दिलाने का झांसा देकर लखनऊ बुलाने और सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

Also read- छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर तैनात एसएसबी जवान ने दी जान: सर्विस राइफल से कनपटी पर मारी गोली

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img