03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

चमोली में फटा बादल, 300 मीटर से अधिक सड़क क्षतिग्रस्त

Spread the love

एफएनएन, चमोलीः उत्तराखंड के चमोली में लगातार बारिश कहर बनकर बरस रही है। इसी बीच मूसलाधार बारिश के कारण भारत चीन की सरहद को जोड़ने वाले नीति घाटी में बादल फटने की खबर सामने आई है। वहीं इस भारी आपदा में बार्डर हाईवे की सड़क 300 मीटर से अधिक क्षतिग्रस्त हो गई है। इस दौरान सड़क में भारी मलबा और बोल्डर पसरे हुए हैं। साथ ही बार्डर हाईवे में निर्माणाधीन एक पुल भी पूर्ण  रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है।

जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को भारी बारिश के चलते नीति घाटी में स्थित फरकिया गांव एवं बाम्पा में बादल फटने से नालो में भारी जलजला आया। जिस कारण पहाड़ी से मलबा व बोल्डर आने से कुछ ही माह पूर्व तैयार हुई सड़क टूट गई है। वहीं भारी बलबा एवं बोल्ड़र आने से बीती देर सांय तक बार्डर में सैन्य छावनियों तक आवाजाही पूरी तरह से ठप रही। इसके बाद बीते सोमवार को सांय चार बजे बीआरओ की ठेकेदार एजेन्सी ओसिस कंपनी ने बोल्डर व मलबे के उपर ही वैकल्पिक सड़क तैयार कर सरहद की आवाजाही सुचारू की।

कंपनी के प्रोजैक्ट मैनेजर एसपी सिंह ने बताया कि बादल फटने से आए मलबे व बोल्डर से 300 मीटर से अधिक सड़क पूरी क्षतिग्रस्त हुई है। वहीं उनकी कंपनी के द्वारा यहां पर निर्माणाधीन पुल भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अतिरिक्त कंपनी की कुछ मशीनें भी मलबे में दब गई हैं।

Also read- मेरठ जिले में जल निगम में तैनात कनिष्ठ अभियंता (जेई) की 6 साल की बेटी का अपहरण, मुठभेड़ में 3 गिरफ्तार

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img