03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बदायूं में दुस्साहस: दारोगा की वर्दी फाड़ी, होमगार्ड को पीटा, हुआ गिरफ्तार

Spread the love

शहर से सटे गांव में पड़ोस की महिला से छेड़छाड़ के आरोपी दबंग का कारनामा

डायल 112 पुलिस पर हुआ हमलावर, महिला कांस्टेबल से भी की बदसलूकी

एक मुकदमा पीआरवी स्टाफ और दूसरा पीड़ित महिला द्वारा लिखाया गया है

एफएनएन, बदायूं। घर के बाहर सफाई कर रही पड़ोस की महिला से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों की शिकायत पर डायल 112 पुलिस की पीआरवी गाड़ी गांव पहुंची तो शराब ते नशे में धुत दबंग आरोपी पुलिस कर्मियों से भी भिड़ गया। दारोगा की वर्दी फाड़कर ईंट से हमला किया, महिला कांस्टेबल से बदसलूकी की और होमगार्ड को भी डंडे से पीटा। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संगीन धाराओं में दो केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।

बदायूं शहर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव बरा तेगदारपुर में 27 अगस्त मंगलवार को शराब के नशे में धुत दबंग ने घर के दरवाजे के सामने साफ-सफाई कर रही महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला ने विरोध किया तो गालियां बकता हुआ घर में घुस गया और सभी महिलाओं से अश्लील हरकतें कीं। परिजनों की शिकायत पर डायल 112 की पीआरवी गाड़ी गांव पहुंच गई। पुलिस घटना के बारे में परिजनों से जानकारी कर ही रही थी, तभी आरोपी देवेश भी आ गया और पुलिस पर हमलावर हो गया।

डायल 112 पर तैनात उप निरीक्षक दिनेश का आरोप है कि देवेश ने उनकी वर्दी फाड़ दी। महिला कांस्टेबल के साथ अभद्र व्यवहार किया और पीआरवी चालक होमगार्ड राजप्रताप के साथ भी मारपीट की। दारोगा ने पीआरवी टीम पर हमले की सूचना फोन पर थाना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आए।

उप निरीक्षक दिनेश की तहरीर पर आरोपी देवेश के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने, महिला कांस्टेबल से अभद्र व्यवहार करने आदि गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि महिला के परिजनों की तहरीर पर भी आरोपी देवेश के विरुद्ध एक अन्य अभियोग भी पंजीकृत किया गया है। परिजनों का आरोप है कि युवक अक्सर शराब के नशे में घर में घुसकर गालीगलौज और महिलाओं से बदसलूकी करता रहता था।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img