Friday, February 27, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयकब्रिस्तान पर साक्षी महाराज का बयान, विपक्ष को मिला बहस का स्थान

कब्रिस्तान पर साक्षी महाराज का बयान, विपक्ष को मिला बहस का स्थान

एफएनएन, उन्नाव : बीजेपी नेता साक्षी महाराज एक बार फिर चर्चा में है। उन्होंने इस बार ऐसा बयान दिया है, जिससे विपक्ष को बड़ा मुद्दा मिल गया है। साक्षी महाराज ने कहा है कि अनुपात के हिसाब में कब्रिस्तान और श्मशान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देखने में आता है कि किसी गांव में एक मुसलमान है तो भी कब्रिस्तान बहुत बड़ा है।साक्षी महाराज ने कहा कि दूसरी तरफ गांव के लोगों के लिए कई बार श्मशान छोटा पड़ता है, ऐसे में गांव के लोगों को खेत की मेड़ या गंगा किनारे दाह संस्कार करना पड़ता है। साक्षी महाराज ने पूछा कि क्या ये अन्याय नहीं है, इसीलिए जरूरी है कि गांव में आबादी के अनुपात में श्मशान या कब्रिस्तान होना चाहिए। साक्षी महाराज ने कहा कि मजबूरी ये है कि हमारे (हिंदुओं के) धैर्य, शालीनता की परीक्षा न ली जाए। बतातें चलें कि साक्षी महाराज यहां बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ये बयान दिया. साक्षी के इस बयान पर एक बार फिर से विवाद खड़ा होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments