03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नोएडा: सुपरनोवा बिल्डिंग में चल रही थी रेव पार्टी, पुलिस ने छापा मारकर 35 छात्र-छात्राओं को हिरासत में लिया

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली/नोएडा: नोएडा में आए दिन अवैध रूप से नशे की पार्टियां आयोजित होती रहती है. किसी तरह का विवाद या हादसा होने की स्थिति ऐसी पार्टियों का खुलासा तब होता है. ऐसा ही कुछ नोएडा के सेक्टर 94 स्थित सुपरनोवा बिल्डिंग में देखने को मिला. यहां की एक बिल्डिंग में रेव पार्टी का आयोजन किया गया था. जिसमें नोएडा के एक नामचीन यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए. पार्टी में विवाद होने पर मामले की जानकारी पुलिस को हुई और मौके पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित 35 लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई. उनसे पूछताछ की जा रही है.

नोएडा सेक्टर-94 में स्थित सुपरनोवा सोसायटी के फ्लैट में रेव पार्टी का आयोजन किया जा रहा था. नोएडा की एक नामचीन यूनिवर्सिटियों के छात्र-छात्राएं इसमें शामिल थे. आरोप है कि नशे की हालत में छात्र-छात्राओं ने सोसायटीवासियों के साथ की अभद्रता की. सोसायटीवासियों की शिकायत पर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 126 पुलिस बल मौके पर पहुंची और आरोपियों को थाने लेकर पहुंची. पार्टी से पुलिस को शराब और बीयर की बोतलें बरामद हुई हैं. बताया जा रहा है कि कुछ आपत्तिजनक अन्य सामान भी मिले हैं. पार्टी का आयोजन किसने किया था इसकी जांच की जा रही है.

घटना के संबंध में थाना प्रभारी का कहना है कि इस प्रकरण की सूचना पर पुलिस अधिकारी और पुलिस बल के मौके पर पहुंचे. जांच के दौरान फ्लैट में पार्टी का आयोजन करने वाले कुल 5 आरोपियों सहित 35 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. 4 मुख्य आरोपियों के साथ-साथ 35 लोगों को थाना सेक्टर 126 पुलिस ने हिरासत में लिया है. आगे की कार्यवाही की जा रही है.

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img