03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कोबरा से प्रेमी को डसवाकर मरवाने वाली ‘विषकन्या’ को मिली जमानत, 4 लोग अभी भी जेल में हैं बंद

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: अपने प्रेमी को सांप से डसवाने वाली प्रेमिका को जमानत मिल गई है. हल्द्वानी के चर्चित अंकित चौहान हत्याकांड की मुख्य आरोपी माही उर्फ डॉली जमानत के बाद अब जेल से बाहर आ गई है. लेकिन हत्या में अभी भी शामिल सपेरे समेत चार लोग सलाखों के पीछे हैं. माही पर अपने प्रेमी अंकित को सांप से डसवाकर मारने का आरोप है. पुलिस की ओर से साक्ष्य के रूप में पेश की गई सीसीटीवी फुटेज में अन्य आरोपी तो नजर आए, लेकिन माही नहीं दिखी और यही माही की जमानत की वजह बनी.

कार में मिला था अंकित का शव

इस हत्याकांड में शामिल हल्दूचौड़ निवासी दीप कांडपाल, भोजीपुरा बरेली निवासी सपेरा रमेश नाथ, हैदरगंज पीलीभीत यूपी निवासी नौकर राम अवतार और उसकी पत्नी ऊषा देवी ने साथ दिया था, जो अभी जेल में बंद है. हल्द्वानी के होटल कारोबारी अंकित चौहान का शव 15 जुलाई 2023 की तीनपानी रेलवे क्रॉसिंग के पास उसकी कार की पिछली सीट पर मिला था.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

अन्य लोगों ने भी घटना में दिया था साथ

अंकित की हत्या के मामले में शुरुआत में पुलिस घटना को हादसा मान रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि मृतक के दोनों पैरों में सांप के डसने के निशान हैं. पीएम रिपोर्ट से साफ हो गया कि कोबरा के जहर से अंकित की मौत हुई है. इसके बाद पुलिस ने प्रेमिका माही, माही की नौकरानी ऊषा, नौकरानी के पति राम अवतार, सपेरे रमेशनाथ और दीप कांडपाल नाम के युवक को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया था.

पुलिस की पूछताछ में आरोपी माही ने बताया था कि उसका पूर्व प्रेमी अंकित चौहान से साल 2020 में दोस्ती हुई थी. जिसके बाद से दोनों रिलेशनशिप में थे. दोनों में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, तभी माही की लाइफ में दीप कांडपाल एंट्री होती है. दीप कांडपाल की माही की दोस्ती हो गई. लेकिन माही और दीप कांडपाल की दोस्ती अंकित को नागवार गुजरी. वहीं माही और अंकित का विवाद होने लगा. जिसके बाद माही और दीपक ने मिलकर अंकित चौहान की हत्या की साजिश रची.

कोबरा सांप से डसवाकर ली अंकित जान

 साजिश के तहत माही ने अपनी पूर्व प्रेमी अंकित चौहान को अपने घर बुलाया. माही ने जहां अंकित को शराब में नशीली गोली डालकर पिला दी, जिससे अंकित बेहोश हो गया. इसके बाद कोबरा से अंकित को डसवाया दिया गया और उसकी मौत हो गई. माही और दीप कांडपाल ने अंकित को कोबरा से इसलिए डसवावा, ताकि उसकी मौत नेचुरल लगे. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद लाश को ठिकाने लगाया गया. घटना के बाद दोनों फरार चल रहे थे. दोनों हाईकोर्ट के वकील में संपर्क में थे. ताकि, आसानी से जमानत ले सके, लेकिन दोनों आरोपियों को पुलिस ने रुद्रपुर से गिरफ्तार किया था.

पढ़ें- आंगन में खेल रही 6 साल की बच्ची की सांप के काटने से मौत, तीन महीने में हो चुकी आधा दर्जन लोगों की मौत

Hot this week

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...

Ramnagar संगीत सिखाने के बहाने गलत हरकत का आरोप, शिक्षक पर POCSO के तहत FIR

एफएनएन, रामनगर : उत्तराखंड के रामनगर से एक निजी...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...

Ramnagar संगीत सिखाने के बहाने गलत हरकत का आरोप, शिक्षक पर POCSO के तहत FIR

एफएनएन, रामनगर : उत्तराखंड के रामनगर से एक निजी...

Parliament मार्च से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, CJP प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन

एफएनएन, नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में सोमवार से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img