03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड कर्मकार बोर्ड का सदस्य मनोनीत होने पर राम प्रकाश गुप्ता का चुघ ने किया स्वागत

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड कर्मकार बोर्ड के सदस्य मनोनीत होने पर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के सहसंयोजक भारत भूषण चुघ ने राम प्रकाश गुप्ता का उनके आवास पहुंचकर स्वागत किया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

 

चुघ ने कहा कि उत्तराखंड कर्मकार बोर्ड के सदस्य राम प्रकाश गुप्ता कई दशकों से भारतीय जनता पार्टी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लगातार पार्टी हित के लिए बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हैं ,ऐसे में सरकार ने उनको सम्मान देते हुए उत्तराखंड कर्मकार बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया है।

ऐसे में श्री गुप्ता यहां के श्रमिकों के हित के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। श्री गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो दायित्व सोंपा है वह उसकी पूर्ण ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे और श्रमिकों के हित के लिए सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे। इस दौरान पिंटू, मुकेश, विशाल, शिवचरण, चंद्रपाल, सूरज, सनी पासवान, शिबू, राजू, अमित ,राहुल वर्मा, सोनू राठौर ,सनी राठौर ,दीपक राठौड़, संतोष पाल ,चंद्र प्रकाश, राज कोली आदि मौजूद थे।

 

Hot this week

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img