03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

महिलाओं को कौशल विकास के तहत दिया गया ड्रेस मेकर प्रशिक्षण, स्वरोजगार के माध्यम से होंगी स्वावलंबी

Spread the love

एफएनएन, बागेश्वर: जिले में केन्द्र सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. जन शिक्षण संस्थान द्वारा 20 प्रतिभागियों को चार महीने का ड्रेस मेकर का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए. प्रतिभागियों को बताया गया कि प्रशिक्षण के उपरांत वो किस तरह से स्वरोजगार के माध्यम से स्वावलंबी बन सकते हैं.

असिस्टेंट ड्रेस मेकर के प्रशिक्षण कार्यक्रम में चार महीने के प्रशिक्षण में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्राप्त करने पर बधाई दी गई. साथ ही प्रशिक्षण के दौरान उनके अनुभव व उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों के बारे में जानकारी ली गई. इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा आर्या ने बताया कि सरकार लगातार महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का काम कर रही है. जिसके तहत यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहे हैं. महिलाओं को इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम होने से आर्थिक और सामाजिक रूप से काफी मजबूती मिलती है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
प्रशिक्षित गीता लोहनी ने कहा कि केंद्र सरकार की इस योजना से आज जिस तरह से प्रतिभागी अपने काम में निपुण हो गए हैं वो उनके लिए आत्मनिर्भरता की एक अच्छी मिसाल है. आज कुछ लोग खुद की दुकान भी खोल चुके हैं तो कुछ अपना काम कर रहे हैं. प्रशिक्षण लेने के बाद कई घर पर ही अपना काम कर रहे हैं. जिससे वे प्रतिमाह 10 से 20 हजार रुपये की आमदनी भी कर रहे हैं. जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार पैदा कर रही हैं.

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img