बरेली में कवि गोष्ठी एवं सम्मान समारोह, डॉ. रामशंकर शर्मा प्रेमी ‘रामदूत सम्मान’ से हुए विभूषित

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। कवि गोष्ठी आयोजन समिति के तत्वावधान में रविवार को बरेली सिटी रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित पांचालपुरी कॉलोनी में सामाजिक कार्यकर्ता योगेश जौहरी के संयोजत्व और रामकुमार भारद्वाज ‘अफरोज’ की अध्यक्षता  में कवि गोष्ठी एवं साहित्यकार सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।


बुराई पर अच्छाई के प्रतीक विजया दशमी पर्व के दूसरे दिन रविवार को आयोजित कवि गोष्ठी में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामशंकर शर्मा शर्मा ‘प्रेमी’ को ‘रामदूत सम्मान’ से विभूषित किया गया। संस्था के अध्यक्ष रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ एवं सचिव उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंटकर और उत्तरीय उढ़ाकर, पुष्प मालाएं पहनाकर सारस्वत अभिनन्दन किया गया।
इससे पहले अतिथियों द्वारा माँ शारदे के चित्र के समक्ष दीप जलाकर और सरस वाणी वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ  किया गया।

वरिष्ठ साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ धीर ने भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान इन शब्दों में किया-
नाम जो मुख पर कभी श्रीराम का लाता नहीं
वह नरक को भोगता है स्वर्ग को पाता नहीं।
गीतकार उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने भी श्रीराम की महत्ता को प्रदर्शित करती अपनी रचना प्रस्तुत की-
सीखो ‘रामचरितमानस’ से, जीने के आयाम।
राम-नाम ही सत्य जगत में, बोलो जय श्री राम।
अश्वनी कुमार तन्हा ने अपनी रचना के माध्यम से समझाया-
सर्वोपरि है मनुजता, खुद पर कर उपकार
सत्य प्रेम के तीर से रावण-तम को मार।
प्रताप मौर्य ‘मृदुल’ ने अपनी रचना प्रस्तुत की-
जन्मभूमि के रखवालों का, दोष मिटा है तिरपालों का
भव्य भुवन में चार कला के, दर्शन कर लो राम लला के।
राज कुमार अग्रवाल ने ग़ज़ल पढ़ी-
तेरी हर बात जाने जां पुरानी याद आती है
हसीं लम्हात की दिलकश कहानी याद आती है।

मनोज दीक्षित टिंकू ने गाया-
रावण मारा राम ने, गया स्वर्ग के धाम
रावण रावण ही रहा, राम हैं अब भी राम।
कवि किशन बेधड़क नें सुनाया-
ईमान गया सब कुछ गया
मानुष मृत समान।

कवि गोष्ठी में कवियों ने भगवान श्रीराम की महिमा का गुणगान किया और अपनी एक से बढ़कर एक रचनाओं के माध्यम से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया । कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज दीक्षित टिंकू ने किया। अंत में संयोजक योगेश जौहरी ने सभी के प्रति आभार प्रदर्शित किया ।

 

Hot this week

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

दून–दिल्ली एक्सप्रेसवे के बाद देहरादून में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए बनेगा स्मार्ट प्लान

एफएनएन, देहरादून : दून–दिल्ली एक्सप्रेसवे के शुरू होने के...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...

रुद्रपुर में विधायक शिव अरोड़ा बने गोलगप्पा विक्रेता, वीडियो हुआ वायरल

एफएनएन, रुद्रपुर: रुद्रपुर में एक दिलचस्प दृश्य उस वक्त...

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img