काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष और वरिष्ठ साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ 'धीर' ने की। मुख्य अतिथि विनय सागर जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि कवयित्री शिखा चंद्रा रहीं।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। कवि गोष्ठी आयोजन समिति के तत्वावधान में रविवार को बरेली सिटी रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित पांचालपुरी कॉलोनी में सामाजिक कार्यकर्ता योगेश जौहरी के संयोजत्व और रामकुमार भारद्वाज 'अफरोज' की अध्यक्षता में कवि गोष्ठी एवं साहित्यकार सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।