03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

UOU ऑनलाइन असाइनमेंट मामला, रामनगर में साइबर कैफे के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रामनगर: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने रामनगर में एक साइबर कैफे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है. यूओयू ने ये मुकदमा आनलाइन असाइनमेंट करने के नाम पर बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के मामले में करवाया है.

जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉक्टर एसएस मौर्य ने बताया साइबर कैफे संचालकों द्वारा असाइनमेंट कार्य परीक्षा को कारोबार बना लिया गया है.

कई कैफे धड़ल्ले से इस फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहे हैं. उन्होंने कहा बकायदा इंटरनेट मीडिया पर इसके लिए विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं. साइबर कैफे संचालकों द्वारा सोशल मीडिया पर अलग-अलग ग्रुपों में स्वयं असाइनमेंट भरने का छात्राओं से दावा किया जा रहा है, जिसके चलते उनके द्वारा उन बच्चों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ करने के साथ ही उनसे पैसा भी लिया जा रहा है. असाइनमेंट फाइल करने को लेकर छात्रो से उनका नाम, जन्मतिथि सोशल मीडिया के जरिए मांगी जा रही है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जिसमें छात्र- छात्राओं की जानकारी लेकर स्वयं असाइनमेंट हल करने का दावा किया जा रहा है. खुलेआम चल रहे खेल पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक साइबर कैफे संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. गौर हो कि यूओयू के स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में असाइनमेंट अनिवार्य हैं, जो असाइनमेंट 20 अंकों का होता है. विवि परीक्षा को आनलाइन संचालित करता है.

इसमें विद्यार्थियों को एक-एक नंबर के 20 बहु विकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) दिए जाते हैं. प्रति सेमेस्टर चार से पांच पेपर होते हैं. ऐसे में छात्रों से प्रति पेपर हल करने के 200 से 300 रुपये लिए जा रहे हैं. इस हिसाब से 1200-1500 रुपये वसूल किए जा रहे हैं.

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chamoli में दर्दनाक सड़क हादसा : 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 3 की मौत, 3 घायल

एफएनएन, चमोली: Chamoli के चमोली जिले में शनिवार सुबह...

Haridwar Pakistani नेटवर्क से जुड़े ट्रांजेक्शन मामले में महिला टीचर गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिले के कलियर थाना क्षेत्र...

Hamirpur Kurara में निर्माणाधीन पुल गिरने से बड़ा हादसा, 6 मजदूरों की मौत

एफएनएन, हमीरपुर : Hamirpur Kurara जिले के कुरारा क्षेत्र...

Topics

ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक 20 मीटर नीचे गिरा, दो की मौत

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Brahmanand तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img