उत्तराखंड कैडर के IAS अमित नेगी की PMO में एंट्री, दिल्ली में संभालेंगे अपर सचिव की जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून: IAS अधिकारी अमित नेगी को प्रधानमंत्री कार्यालय में अपर सचिव के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है. अमित नेगी 1999 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उत्तराखंड में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों को संभाल चुके हैं. उत्तराखंड में वह लंबे समय से वित्त विभाग की भी जिम्मेदारी देख रहे थे और अब उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय में अपर सचिव के तौर पर नियुक्त किया गया है.

पीएमओ में अपर सचिव के तौर पर नियुक्त हुए IAS अमित नेगी

हालही में IAS अधिकारी अमित नेगी का राज्य में प्रमुख सचिव के पद पर प्रमोशन हुआ था. केंद्र में भी उनका ज्वाइंट सेक्रेटरी से अपर सचिव के तौर पर इंपैनल हुआ था. IAS अमित नेगी उत्तराखंड से केंद्र में व्यय विभाग के ज्वाइंट सेक्रेटरी के तौर पर प्रतिनियुक्ति पर गए थे. अब उत्तराखंड कैडर के दो IAS अधिकारी केंद्र में पीएमओ के लिए अहम जिम्मेदारी संभालेंगे. इससे पहले आईएएस मंगेश घिल्डियाल भी डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर पीएमओ में तैनात हैं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

दरअसल कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने मंगलवार देर शाम को आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी से जुड़ा आदेश जारी किया था. जिसमें चौदह अधिकारियों को अपर सचिव स्तर पर नए कार्यभार दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें-दून नगर निगम महाघोटाला: 9 करोड़ के सफाई कर्मचारी वेतन घोटाले में कार्रवाई का इंतजार हुआ लंबा, जानें क्यों

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img