03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी रामनगर राज्य मार्ग पर 10 दिन के भीतर दौड़ेंगे वाहन, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने दिए निर्देश

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: 31 जुलाई को भारी बरसात के चलते हल्द्वानी रामनगर के चकलुवा के पास पुलिया और सड़क टूटने के एक सप्ताह बाद भी सड़क मार्ग नहीं खुलने पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. जिसमें पीडब्ल्यूडी को हर हाल में 10 दिन के भीतर सड़क को सुचारू करने के लिए निर्देशित किया गया है, ताकि लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी ना हो.

बता दें कि चकलुवा के पास बारिश की वजह से नाले में भारी पानी आने के चलते तीसरी बार सड़क की पुलिया और सड़क का हिस्सा बह गया था, जिससे आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है. फिलहाल अन्य वैकल्पिक रास्तों से हल्द्वानी से रामनगर के लिए ट्रैफिक बाजपुर होते हुए डायवर्ट किया गया है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को 10 दिन के भीतर उक्त मार्ग को खोलकर यातायात सुचारू करने के निर्देश दिए हैं. बीते दिनों करीब 15 लाख रुपए की लागत से निर्माण कराया गया था, लेकिन भारी बारिश के चलते एक बार फिर से पुनर्निर्माण हुई पुलिया और सड़क बरसाती नाले की चपेट में आने से टूट गए. जिसके चलते हल्द्वानी रामनगर मुख्य मार्ग बंद हो गया है.

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img