03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

गाली देने से रोका तो दबंगों ने कर दी पिटाई, बीच बचाव करने आए लोगों को भी नहीं बख्शा, एसपी सिटी ने लगाई गुहार

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप में घर बाहर गाली गलौज करने से रोकने पर दबंगों ने एक व्यक्ति सहित आधा दर्जन लोगों की जमकर पिटाई कर दी. सूचना के बाद जब पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने उच्चाधिकारियों का दरवाजा खटखटाया. एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है. घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में बीते दिन युवक को अपने घर के पास गाली देने से मना करना भारी पड़ गया. जिसके बाद दबंगों ने युवक सहित उसके परिजनों और बीच बचाव करने आए आसपास के लोगों की लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी. जिसमें आधा दर्जन लोगों को चोटें आई हैं. घायलों ने ट्रांजिट कैंप थाने में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. पीड़ितों ने जिसके बाद उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है. पीड़ितों ने एसपी सिटी मनोज कत्याल से मुलाकात कर शिकायती पत्र भी सौंपा है.

शिकायती पत्र में पीड़ित बुद्धसेन ने बताया वह राजा कॉलोनी ट्रांजिट कैंप का रहने वाला है और उसके घर के बाहर कुछ लोग गाली गलौज कर रहे थे. वह घर से बाहर निकाला और उसने उनको गाली देने से मना किया तो उन्होंने हाथापाई शुरू कर दी. बीच बचाव में आए लोगों के साथ भी दबंगों द्वारा जमकर मारपीट की गई. इस दौरान उसके घर की महिलाओं को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा. घटना में आधा दर्जन से अधिक लोगों के सिर पर चोटें आई हैं. एसपी सिटी मनोज कत्याल ने कहा पूरे मामले में जांच की जा रही है. जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी. वहीं घटना की वीडियो भी सामने आया है. जिसमें आरोपियों के द्वारा जमकर मारपीट की जा रही है.

पढ़ें- भारी बारिश से सिंचाई विभाग को 56 करोड़ का नुकसान, नहरों और काठगोदाम डैम को पहुंची भारी क्षति

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haldwani Motherson Protest फैक्ट्री पर हंगामा, वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani Motherson Protest हल्द्वानी के मोटाहल्दू...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img