03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

महिला के खुदकुशी के बाद एक्शन में पुलिस, दहेज लोभी पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, डोईवाला: पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दहेज की मांग को लेकर बीते दिनों एक महिला ने खुदकुशी कर ली थी. महिला के पिता ने पति,सास,ससुर और जेठ पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था. जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

महिला ने तंग आकर की खुदकुशी

डोईवाला कोतवाल प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि पापतोली थलीसैंण जिला पौड़ी गढ़वाल निवासी महिला के पिता ने डोईवाला कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि डोईवाला के कासरो स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर उनकी 23 वर्षीय बेटी का शव मिला. उसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. पिता ने बताया कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे. जिससे तंग आकर उसने खुदकुशी कर ली.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
ससुराल वाले कर रहे थे दहेज की मांग

उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का युवक से विवाह 17 नवंबर 2023 को हुआ था. विवाह के समय उन्होंने सामर्थ्य के अनुसार सब कुछ दिया. उसके बाद भी उनकी बेटी को पति, सास, ससुर व जेठ दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे. जिससे तंग आकर उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है. वहीं डोईवाला कोतवाल प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि पीड़ित पिता के प्रार्थना पत्र के आधार पर मर्तका के पति और ससुर को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल की जा रही है.

पढ़ें- बिहार: वैशाली में दर्दनाक हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आने से नाबालिग समेत 9 कांवरियों की मौत

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img