03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भारी बारिश से सोलानी नदी का टूटा तटबंध, प्रशासन ने कराई मरम्मत, टला बड़ा हादसा

एफएनएन, लक्सर: पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार हो रही बारिश से नदियां उफन पर हैं. इसी बीच हस्तमोली के निकट सोलानी नदी के तटबंध में कटाव शुरू हो गया है. इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा तहसील प्रशासन को सूचना दी गई. वहीं, सूचना मिलने के बाद उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान और तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने सिंचाई विभाग की टीम के साथ समय रहते तटबंध की मरम्मत कराकर स्थिति को संभाल लिया.

गंगा का बढ़ा जलस्तर

गंगा का जलस्तर 292.65 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि चेतावनी निशान 293 और खतरे का निशान 294 मीटर पर है. जिस पर पुलिस प्रशासन की टीम ने गंगा क्षेत्र के रामपुर, रायघटी, केवलपुरी, सौंपरी, पंडितपुरी, बालावाली, डुमनपुरी, कलसिया, माडाबेला, शेरपुर बेला और जोगावाला गांव के लोगों को अलर्ट कर दिया है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

सोलानी नदी के तटबंध में कटाव शुरू

रात में खानपुर क्षेत्र के हस्तमोली गांव के निकट सोलानी नदी के तटबंध में कटाव शुरू हो गया और नदी का पानी गांव की ओर आना शुरू हो गया, जिसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा तहसील प्रशासन को दी गई. प्रशासन ने समय रहते तटबंध को दुरुस्त कराकर नदी के पानी को रोक लिया. जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.

प्रशासन ने तटबंध की मरम्मत कराई

उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि सूचना मिलने के बाद सिंचाई विभाग की टीम के साथ तटबंध की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन रात्रि में अंधेरा होने के कारण तटबंध की मरम्मत ठीक से नहीं हो पाई थी, जिसे जल्द ही दुरुस्त करा दिया जाएगा. सिंचाई विभाग को क्षतिग्रस्त तटबंधों की मरम्मत के आदेश दिए गए हैं.

ग्रामीणों को बाढ़ का सता रहा खतरा

ग्रामीणों ने बताया कि गंगा व सोलानी नदियों के तटबंध पूरी तरह जर्जर हालत में है. जिससे क्षेत्र के लोगों को बरसात के दिनों में हर साल बाढ़ का कहर झेलना पड़ता है. उन्होंने कहा कि पिछले साल 11 जुलाई को आई भीषण बाढ़ ने क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई थी. लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुसने से सारा सामान नष्ट हो गया था. साथ ही किसानों की फसलें भी पूरी तरह से बर्बाद हो गई थी.

ये भी पढ़ें- टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर बड़ा हादसा, फेल हुआ रोडवेज बस का स्टेरिंग, मची चीख पुकार

Hot this week

Dehradun में 14 लाख रुपये की दिनदहाड़े लूट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में इंद्रेश अस्पताल...

Topics

Dehradun में 14 लाख रुपये की दिनदहाड़े लूट का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में इंद्रेश अस्पताल...

Muzaffarnagar में भीषण सड़क हादसा, कार में जिंदा जले 6 लोग, हरिद्वार जा रहे थे सभी

एफएनएन, मुजफ्फरनगर : Muzaffarnagar उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में...

Dehradun में सड़क पार कर रही महिला को दो बाइकों ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img