03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर बड़ा हादसा, फेल हुआ रोडवेज बस का स्टेरिंग, मची चीख पुकार

एफएनएन, चंपावत: पिथौरागढ़- टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को रोडवेज की एक बस का स्टेरिंग फेल हो गया. बस की स्टेरिंग फेल होते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया. गनीमत रहे कि चालक ने बस को चट्टान से टकरा दिया. जिससे सभी यात्रियों की जान बच गई, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था. बताया जा रहा कि उत्तराखंड परिवहन निगम की बस पिथौरागढ़ से बरेली जा रही थी. जिसमें 33 यात्री बैठे हुए थे. बस का स्टेरिंग फेल होते ही बस के चालक ने बस को पहाड़ी से टकरा दिया.

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चम्पावत से 53 किलोमीटर दूर सूखीढांग के पास शनिवार करीब 12 बजे रोडवेज की पिथौरागढ़ डिपो की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. चालक के मुताबिक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया. जिस वजह से बस अनियंत्रित हो गई. चालक ने समझदारी दिखाते हुए बस को पहाड़ी की ओर टकरा कर बड़ा हादसा होने से बचा दिया. पहाड़ी के पास मलबे से बस के टकराने से यात्री सुरक्षित बच गए. इस दुर्घटना की वजह से कुछ देर हाईवे पर जाम लग गया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बाद में बस को हटा कर एनएच को आवाजाही के लिए सुचारू की गई. महाप्रबंधक पवन मेहरा ने बताया बस के यात्रियों को रोडवेज की दूसरी बस के जरिए बरेली के लिए रवाना किया गया. दो दिन पहले भी पिथौरागढ़ डिपो की दिल्ली जा रही एक बस लोहाघाट के पास देवराड़ी बैंड में फेन वेल्ट की खराबी से 3 घंटे तक खड़ी रही. आए दिन रोडवेज बसों के खराब होने और तकनीकी खराबी के चलते दुर्घटनाग्रस्त होने से यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

पढ़ें- उत्तराखंड के सरकारी निगम-बोर्ड कर्मचारियों का डीए 9 से 16% तक बढ़ा

Hot this week

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव, BJP में नए चेहरे को लेकर मंथन तेज

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट...

Topics

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img