03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

सावधान! बागेश्वर में इस इलाके में बेखौफ घूम रहा गुलदार, खुद रखें अपना ध्यान

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, बागेश्वर: जिले में गुलदार की धमक कम होने का नाम नहीं ले रही है. गुलदार कई क्षेत्रों में देखे जाने के बाद लोगों में भय का माहौल हैं. वहीं बागेश्वर के ज्वालादेवी वार्ड में एक व्यापारी के घर के बाहर गुलदार की चहलकदमी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. क्षेत्र में गुलदार की धमक से लोग खौफजदा हैं और वन विभाग से गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की. वहीं क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने गश्त तेज कर दी है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बता दें कि बागेश्वर में लगातार गुलदार का आतंक बना हुआ है. क्षेत्र में गुलदार दिन में भी दिखने लगे हैं. जिससे लोगों में दहशत बनी हुई हैं. वहीं रात होते ही गुलदार जगह जगह दिखने लगा है. वहीं मजियाखेत में व्यापारी सुरेश चंद्र तिवारी के घर के बाहर घूमता हुआ गुलदार सीसीटीवी में कैद हो गया. कुछ मिनट तक गुलदार बरामदे में इधर से उधर टहलता रहा. घर के भीतर बैठे लोग गुलदार की चहलकदमी को देखते रहे.

आबादी के बीच गुलदार के घुसने से आसपास के लोगों में डर का माहौल है. क्षेत्रवासियों का कहना है कि नगर क्षेत्र में देर रात तक लोग आवाजाही करते रहते हैं. ऐसे में गुलदार दिखने से लोगों के लिए खतरा बना हुआ है. इधर वन विभाग के वन क्षेत्राधिकार श्याम सिंह करायत ने लोगों से शाम होने के बाद बच्चों को बाहर नहीं भेजने की अपील की है. उन्होंने मकान के आसपास उगी झाड़ियां भी साफ करने को कहा है. उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम संबंधित क्षेत्र में गश्त करते हुए लोगों को जागरूक करेगी.

पढ़ें- आज 5 घंटे बंद रहेगा DND फ्लाईओवर, दिल्ली से नोएडा जाने के लिए करें इन रूट्स का इस्तेमाल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Meerut में तहखाने में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

एफएनएन, मेरठ: Meerut उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Raipur Driver : रायपुर में 50 लाख लेकर फरार हुआ ड्राइवर गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

एफएनएन, रायपुर : Raipur Driver छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Topics

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...

Haridwar Road Accident : पिकअप और कार की टक्कर में युवक की मौत, एक गंभीर

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Road Accident हरिद्वार जिले के बहादराबाद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img