03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश की दी चेतावनी, 5 अन्य जिलों और उत्तरकाशी में अलर्ट जारी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे के भीतर जोरदार बारिश हुई है। कई जगह बादल फटने, अतिवृष्टि जैसे हालात बने हैं। कुछ जगहों पर 200 एमएम तक बारिश दर्ज की गई है। मॉनसूनी हवाओं के दिशा बदलने एवं मॉनसून की ट्रफ लाइन उत्तराखंड की ओर खिसकने से प्रदेश में मॉनसून का सिस्टम मजबूत हुआ है। जिसके चलते ये भारी से भारी बारिश हो रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि ट्रफ लाइन उत्तर की दिशा में आई है। इससे पूरे उत्तर भारत में ही मॉनसून सिस्टम मजबूत हुआ है। उत्तराखंड में भी अच्छी बारिश मिली है। हवाओं का रुख बदलने से भी फर्क पड़ा है। 2 जुलाई को भी कुछ जिलों में भारी से भारी बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटे में दून से लेकर कुमाऊं तक भारी एवं भारी बारिश दर्ज की गई। दून के हरिपुर में 242.2 एमएम बारिश दर्ज की गई।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड के छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के छह जिलों में शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी के लिए ऑरेंज एवं पांच अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, बागेश्वर एवं नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश एवं गर्जना के साथ बिजली चमकने की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

नकरौंदा में आबादी क्षेत्र को बाढ़ का खतरा

देहरादून के नकरौंदा में दुलहनी नदी के बहाव से आबादी क्षेत्र को खतरा हो गया है। पूर्व प्रधान बुद्ध देव सेमवाल ने बताया कि यहां नदी के बीच में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया गया है, जिससे पानी का रुख आबादी क्षेत्र की ओर से गया है। बुधवार रात हुई बारिश से नदी में आई बाढ़ से कई घरों को खतरा बना हुआ है। कुछ घरों में पानी घुसने से नुकसान भी हुआ है। उन्होंने आबादी क्षेत्र की तरफ सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है। कहा कि इसके लिए पिछले दो साल से मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही।

ये भी पढ़ें…सोनभद्र में जल्द निकलेगा सोना, UP और MP सरकार को केंद्र की हरी झंडी; शुरू हुई तैयारी

 

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img