03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून संडे मार्केट मामले पर HC में सुनवाई, नगर निगम को 2 महीने के भीतर देनी होगी रिपोर्ट

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, नैनीताल: देहरादून संडे मार्केट (साप्ताहिक रविवार बाजार) को लगाने को लेकर कोर्ट के आदेश के बाद भी आईएसबीटी के पास जगह दिए जाने और नगर निगम की तरफ से उसकी अभी तक सफाई न करने के मामले पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. आज हुई सुनवाई के दौरान निगम के अधिकारी कोर्ट में पेश हुए. उनकी ओर से कहा गया कि अभी बारिश का समय चल रहा, इसलिए इसकी सफाई के लिए समय दिया जाए. जिस पर कोर्ट ने उन्हें दो महीने का समय दिया.

वीकली संडे मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने दायर की थी याचिका

मामले के अनुसार देहरादून की वीकली संडे मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हीरा लाल ने याचिका दायर कर कहा था कि वे देहरादून के परेड ग्राउंड के पीछे और तिब्बती मार्केट के सामने 2004 से प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक बाजार लगाते आ रहे हैं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जिसमें करीब तीन सौ से अधिक लोग दुकान लगाते हैं और हर माह नगर निगम को तीन सौ रुपए प्रति दुकान के हिसाब से किराया भी देते आए हैं. साल 2004 में जिला अधिकारी द्वारा यह जगह उनको संडे बाजार लगाने के लिए दी थी, लेकिन नगर निगम द्वारा प्रशासन से मिलकर जनहित याचिका में पारित आदेश का हवाला देते हुए उन्हें, वहां से हटा दिया गया है और कुछ पहुंचे लोगों को नगर निगम द्वारा अन्य जगह दुकानें भी दे दी गई हैं.

गरीब लोगों को सस्ते में मिलता है सामान

याचिका में यह कहा गया था कि संडे को पूरा बाजार बंद रहता और ट्रैफिक भी कम रहता है, इसलिए वे संडे को परेड ग्राउंड के पीछे और तिब्बती बाजार के सामने साप्ताहिक बाजार लगाते आए हैं. खुद ही वहां पर साफ-सफाई भी करते आए हैं. सप्ताहिक बाजार लगाने से गरीब लोगों को सस्ते में सामान मिल जाता है और कई लोगों को रोजगार भी मिलता है. वे महीने में चार दिन दुकान लगाते हैं.

आईएसबीटी हरिद्वार बाईपास के समीप जगह चयनित

समिति का यह भी कहना है कि उनके नाम से एक अन्य समिति, वहां पर फर्जी तरीके से नगर निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर चल रही है, जिसकी जांच कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए. पूर्व में उच्च न्यायालय ने उनके हित में फैसला देते हुए नगर निगम से कहा था कि इनको कहीं अन्य जगह शिफ्ट किया जाए. कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए निगम ने इनके लिए आईएसबीटी हरिद्वार बाईपास के समीप जगह का चयन किया, लेकिन अभी तक उस जगह की निगम ने सफाई तक नहीं की.

ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट ने अवमानना याचिका पर की सुनवाई, प्रमुख वन संरक्षक समेत दो डीएफओ को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Mahila Aarakshan सत्र से पहले बवाल, गन्ना ट्रॉली पलटकर विधायक का विरोध

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan पर बुलाए गए विशेष सत्र...

Arvind Pandey का भावुक बयान, बोले-आरोपों के बीच खुद को मानता हूं ‘अपराधी’

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey काशीपुर में भारतीय जनता...

Meerut में तहखाने में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

एफएनएन, मेरठ: Meerut उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Topics

Mahila Aarakshan सत्र से पहले बवाल, गन्ना ट्रॉली पलटकर विधायक का विरोध

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan पर बुलाए गए विशेष सत्र...

Arvind Pandey का भावुक बयान, बोले-आरोपों के बीच खुद को मानता हूं ‘अपराधी’

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey काशीपुर में भारतीय जनता...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img