03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार में कांवड़ियों का चरण वंदन करेंगे सीएम धामी, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा

एफएनएन, हरिद्वार: कांवड़ मेले में कांवड़ियों पर कल हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए जाएंगे. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ियों का चरण वंदन करेंगे. शाम को ओम पुल पर भजन संध्या भी आयोजित की जाएगी. प्रशासन ने सभी कार्यक्रमों की तैयारी पूरी कर ली है.

गौरतलब है कि हरिद्वार में कांवड़ मेला चल रहा है. अभी तक करीब डेढ़ करोड़ कांवड़िये गंगाजल लेकर हरिद्वार से रवाना हो चुके हैं. तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचेंगे. सीएम धामी कांवड़ियों का चरण वंदन करेंगे. जिलाधिकारी ने बताया अलग अलग चरणों में कांवड़ियों पर हर की पौड़ी से लेकर नारसन बॉर्डर पर हेलीकॉप्टर से फूल भी बरसाए जाएंगे. शाम को ओम पुल पर भजन संध्या आयोजित होगी. कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

सरकार और शासन भी कांवड़ यात्रा को गंभीरता से संचालित करने की हर संभव कोशिश कर रही है. इसी कड़ी में कल सीएम धामी हरिद्वार पहुंचेंगे. जहां सीएम धामी कावंड़ियों के चरण धोकर उनका स्वागत करेंगे. हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह ने बताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर जिला प्रशासन हरिद्वार आए हुए कावड़ियों पर पुष्प वर्षा करेगा. इसी के साथ शाम को शिव संध्या का आयोजन भी किया गया है. जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मिलित होंगे.

पढ़ें- रुड़की में हुए दो भीषण सड़क हादसे, एक कांवड़िये समेत पांच की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Hot this week

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img