Friday, February 20, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडहरिद्वार में कांवड़ यात्रियों का दुस्‍साहस, डीजे हटाने को कहा तो दारोगा...

हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों का दुस्‍साहस, डीजे हटाने को कहा तो दारोगा को पीटा; सिपाही का छीना मोबाइल

एफएनएन, हरिद्वार: बहादराबाद टोल प्लाजा के पास लगे डीजे के सामने नाच रहे कांवड़ यात्रियों को हटाने पर कांवड़ यात्रियों ने दारोगा को लाठी-डंडों से पीट दिया। आरोप है कि इस दौरान एक सिपाही का मोबाइल भी छीन लिया गया।

मामले में पुलिस ने अज्ञात कांवड़ यात्रियों पर मुकदमा दर्ज किया है। दारोगा पर हमले के बाद पुलिस ने सख्ती कर दी है। बहादराबाद टोल प्लाजा के पास से सभी डीजे हटा दिए गए हैं। यहां होने वाली डीजे प्रतियोगिता भी निरस्त कर दी गई है।

डीजे के सामने नाच रहे थे कांवड़ यात्री

उप निरीक्षक सुधांशु कौशिक ने बहादराबाद थाना में तहरीर देकर बताया कि उनकी कावड़ मेले में ड्यूटी लगी है। गुरुवार देर रात बहादराबाद टोल प्लाजा के पास ट्रैक्टर-ट्राली पर लगे डीजे के सामने कांवड़ यात्री नाच रहे थे। इससे हाईवे पर जाम लग रहा था और लोगों को परेशानी हो रही थी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

पुलिस ने नाच रहे कांवड़ यात्रियों को हटने के लिए कहा तो वे आक्रोशित हो गए। उन्होंने सुधांशु व अन्य पुलिस कर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए।

यह भी आरोप है कि कांवड़ यात्रियों ने एसपी सदर के गनर सतीश का मोबाइल फोन छीन लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपित कांवड़ यात्रियों को चिह्नित किया जा रहा है।

गंगाजल खंडित होने पर आपस मे भिड़े कांवड़ यात्री

हरिद्वार से हरियाणा का कांवड़ यात्री गंगाजल अपने गंतव्य जा रहे थे। जैसे ही कांवड़ यात्री पथरी रोड पुल पर पहुंचे तो कांवड़ यात्रियों की कांवड़ आपस में टकरा गई। जिस पर पिंकू का गंगाजल जमीन पर गिर गया। और गंगाजल खंडित होने पर कांवड़ यात्री आपस मे भिड़ गये।

पुल पर ड्यूटी कर रहे एसपीओ त्रिवेंद्र सैनी और श्याम कुमार व पुलिस कर्मियों ने कांवड़ यात्रियों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया। एसपीओ त्रिवेंद्र सैनी ने बाइक पर हरिद्वार से गंगाजल जल लाकर कांवड़ यात्री पिंकू को दिया गया। तब जाकर कांवड़ यात्री अपने गंतव्य को रवाना हुये।

ये भी पढ़ें…हल्द्वानी: बीवी ने दहेज उत्पीड़न का किया विरोध तो शौहर बोला- ‘तीन तलाक बंद हो गया, अब शरीयत से चलूंगा’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments