03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चमोली की दो बेटियों का सेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर चयन, बधाई देने वालों का लगा तांता

एफएनएन, चमोली: जनपद के नंदानगर विकासखंड की दो बेटियों का चयन भारतीय सेना के नर्सिंग कोर में सब लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ हैं.दोनों के चयन होने पर नंदानगर क्षेत्र में खुशी की लहर है. दोनों के घरों पर जाकर लोग उनके परिजनों को बधाई दे रहे हैं. चयन से पूर्व भी दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सीएचओ के पद पर तैनात थी.

नंदानगर विकासखंड के कुमजुग गांव निवासी लखपत सिंह रावत की बेटी प्रियंका (प्रिया) और नंदानगर के ही खलतरा गांव के मंगल सिंह कंडारी की बेटी सोनम कंडारी का चयन भारतीय सेना के नर्सिंग कोर में सब लेफ्टिनेंट पद पर हुआ हैं. प्रियंका के पिता लखपत सिंह नंदानगर में ही ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं और मां नीता देवी गृहणी हैं. वहीं सोनम के पिता मंगल सिंह कंडारी सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं,जबकि सोनम की मां विनीता देवी नंदानगर के ही मटई गांव की ग्राम प्रधान रह चुकी हैं.

नंदानगर के ही गुरु रामराय स्कूल के प्रारंभिक पढ़ाई करने के बाद कर्णप्रयाग और बालावाला से माध्यमिक के साथ ही राजकीय नर्सिंग कॉलेज टिहरी (सूरसिंहधार) से बीएससी नर्सिंग कर प्रियंका रावत नंदानगर में भेंटी गांव के स्वास्थ्य आरोग्य मंदिर केंद्र में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO)के पद पर तैनात थी. वहीं सोनम कंडारी भी अपने गांव के ही प्राथमिक विद्यालय से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद नवोदय विद्यालय और गुरु रामराय स्कूल गोपेश्वर से माध्यमिक के साथ ही गुरु रामराय देहरादून से ही बीएससी नर्सिंग की. जिसके पश्चात सरकारी नौकरी CHO के पद पर डाकपत्थर (देहरादून) में तैनात थी. लेकिन अब दोनों सेना में ट्रेनिंग के पश्चात सब लेफ्टिनेंट बनकर चिकित्सा के क्षेत्र में देश की सेवा करेंगी. प्रियंका व सोनम की इस उपलब्धि पर सम्पूर्ण क्षेत्र में खुशी की लहर है. दोनों बेटियों को सभी ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं.

पढ़ें- रुद्रपुर: सिडकुल चौक पर तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी सवार व्यक्ति को रौंदा, मौके पर मौत

Hot this week

Girdhari Sahu की पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति पर लगे आरोपों की जांच करेगी 10 सदस्यीय SIT

एफएनएन, देहरादून : Girdhari Sahu उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण...

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img