Sunday, July 13, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयभाजपा प्रत्याशी प्रमोद सिन्हा के भाई के घर से 23 किलो सोना...

भाजपा प्रत्याशी प्रमोद सिन्हा के भाई के घर से 23 किलो सोना जब्त

एफएनएन, रक्सौल : बिहार चुनाव की तैयारियों के बीच बड़ी खबर आई है। रक्सौल से बीजेपी प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा के भाई के घर से 22 किलो 576 ग्राम सोने के बिस्किट और 2 किलोग्राम चांदी मिली है। ये कार्रवाई नेपाल पुलिस ने की है। प्रमोद कुमार सिन्हा के भाई अशोक सिन्हा रक्सौल से सटे नेपाल के पर्सा जिले में रहते हैं। पुलिस ने रेड के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मीडिया को यह जानकारी दी है। कुछ दिन पहले ये भी चर्चा हो रही थी कि प्रमोद कुमार सिन्हा ने 3 करोड़ रुपये देकर टिकट हासिल किया है। पैसे देने में नेपाल का कोई व्यापारी उनकी मदद कर रहा है। अब उनके भाई के घर पर पड़ी रेड से स्थानीय लोग हैरान हैं। नेपाल पुलिस को छापेमारी के दौरान 22 किलो 576 ग्राम सोने के बिस्किट, गोल्ड ज्वेलरी औऱ 2 किलो 262 ग्राम चांदी के गहने मिले। प्रमोद सिन्हा के चार भाई हैं। इन सबका पुश्तैनी घर रक्सौल के हरैया गांव में है। नेपाल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फ्लैट पर रेड डाली थी। रेड के समय घर में कोई नहीं था। घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी की जब्ती की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments