03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तर प्रदेश के गोंडा में भीषण ट्रेन हादसा, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे, 4 यात्रियों की मौत

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में भीषण ट्रेन हादसा हो गया है. गोंडा जिले में गुरुवार को चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए, जिसमें 4 यात्रियों की मौत हो गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेन की 10 से अधिक बोगियां पटरी से उतर गई हैं, जबकि दो-तीन बोगियां पलट गई हैं. ट्रेन के हादसे का शिकार होने से यात्रियों में हड़कंप मच गया. मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है.

यह हादसा गोंडा में झिलाही रेलवे स्टेशन के पास हुआ. ट्रेन बुधवार को रात 11:39 बजे चंडीगढ़ से चली थी. गुरुवार दोपहर जब ट्रेन गोंडा और बस्ती के बीच झिलाही स्टेशन के पास पहुंची, तो अचानक तेज आवाज हुई. इसके बाद ट्रेन हिलने लगी और देखते ही देखते ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रेन के पटरी से उतरते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया और वे चिल्लाने लगे. ट्रेन के रुकते ही यात्री डिब्बों से बाहर कूद गए. रेलवे के अधिकारियों ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

हेल्पलाइन नंबर जारी

ट्रेन हादसे के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिस पर यात्री किसी भी जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं. हेल्पलाइन नंबर- 8957409292 (लखनऊ जंक्शन), 8957400965 (गोंडा).

ट्रेन हादसे पर पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) पंकज सिंह ने कहा कि रेलवे की मेडिकल वैन मौके पर पहुंच गई है और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है. हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि ट्रेन दुर्घटना दोपहर करीब 2.37 बजे हुई. शुरुआती जानकारी के अनुसार, 4-5 डिब्बे पटरी से उतरे हैं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रेन हादसे के बाद अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में कहा कि घायलों के लिए उचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं.

असम के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को उत्तर प्रदेश में डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के पटरी से उतरने की घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है. वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और असम सरकार संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है.

यह भी पढ़ें- दबिश के दौरान पिस्टल में फंसी गोली चली, दरोगा के पेट को चीरते हुए SOG सिपाही के सिर में लगी, मौत

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img